फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs PAK Test Prabath Jayasuriya dismissed Babar Azam thrice in two Tests breaks Axar Patel record

SL vs PAK Test: जयसूर्या ने बाबर आजम को दो टेस्ट में तीन बार किया आउट, अक्षर पटेल से इस मामले में निकले आगे

Thu, 28 Jul 2022 08:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: रोहित राज Updated Thu, 28 Jul 2022 08:43 PM IST
सार

श्रीलंका ने पहली पारी में 378 और दूसरी पारी में 360 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने पहली पारी में 231 रन ही बनाए थे। इस तरह उसे जीत के लिए 508 रनों का लक्ष्य मिला। दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम 261 रनों पर सिमट गई।

विज्ञापन

विस्तार

श्रीलंका ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में गुरुवार (28 जुलाई) को मैच के पांचवें दिन पाकिस्तान को हरा दिया। गॉल में पाकिस्तान को जीत के लिए 508 रन बनाने थे, लेकिन दूसरी पारी में पूरी टीम 261 रनों पर सिमट गई। बाबर आजम की टीम ने पहला टेस्ट जीता था। इस तरह सीरीज 1-1 से बराबर हो गया। श्रीलंका के नए स्टार स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने एक और यादगार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रभात ने दूसरी पारी में पांच विकेट लिए। छह पारियों में 29 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान चार बार उन्होंने पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। एक बार उनके नाम मैच में 10 विकेट हैं। जयसूर्या ने पांचवें दिन बाबर आजम को आउट कर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया। वह बाबर को दो टेस्ट में तीन बार आउट कर चुके हैं।
विज्ञापन


जयसूर्या शुरुआती तीन टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के चार्ली टर्नर की बराबरी कर ली। टर्नर ने भी शुरुआती तीन टेस्ट में 29 विकेट लिए थे। इनदोनों से आगे भारत के नरेंद्र हिरवानी हैं। उन्होंने 31 विकेट लिए थे। जयसूर्या ने इस मामले में भारत के बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल और ऑस्ट्रेलिया के रोडनी हॉग को पीछे छोड़ा। दोनों ने 27-27 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका ने पहली पारी में 378 और दूसरी पारी में 360 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने पहली पारी में 231 रन ही बनाए थे। इस तरह उसे जीत के लिए 508 रनों का लक्ष्य मिला। पाकिस्तानी टीम एक समय दो विकेट पर 176 रन बनाकर खेल रही थी। उसके बाद टीम अचानक लड़खड़ा गई है और 261 रनों पर सिमट गई। उसके आखिरी आठ विकेट 85 रन के अंदर ही गिर गए। श्रीलंका ने मैच को 246 रन से अपने नाम कर लिया। धनंजय डी सिल्वा को मैन ऑफ द मैच और प्रभात जयसूर्या को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed