फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs NZ: Sri Lanka Kamindu Mendis breaks Sunil Gavaskar record, second player to do so in Test history

SL vs NZ: श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस ने गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा, टेस्ट इतिहास में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी

Thu, 19 Sep 2024 10:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 19 Sep 2024 10:06 AM IST
सार

मेंडिस के शतक की बदौलत मेजबान टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन स्टंप तक सात विकेट पर 302 रन बनाकर वापसी की। श्रीलंका का स्कोर लंच के तुरंत बाद चार विकेट पर 106 रन हो गया था, लेकिन हाल के इंग्लैंड दौरे के दौरान श्रीलंका के लिए सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे कामिंदु की बल्लेबाजी से टीम मजबूत स्थिति में पहुंची।

विज्ञापन

विस्तार

श्रीलंका के स्टार कामिंदु मेंडिस ने टेस्ट में ड्रीम डेब्यू किया है। जुलाई 2022 में अपना पहला टेस्ट खेलने के बाद से मेंडिस ने अपने पहले छह टेस्ट में कम से कम एक 50 से अधिक का स्कोर बनाया था। अब बुधवार को गॉल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में मेंडिस ने शतक जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने पहले सात टेस्ट मैचों में से हर एक में 50 से अधिक का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में इससे पहले यह कारनामा सिर्फ एक बार हुआ है। पिछले साल पाकिस्तान के सऊद शकील पहले सात टेस्ट में 50 से अधिक रन बनाने वाले पहले टेस्ट खिलाड़ी बने थे। अब इसमें मेंडिस का नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन

गावस्कर-सईद को पीछे छोड़ा

इन दोनों से पहले भारत के सुनील गावस्कर, पाकिस्तान के सईद अहमद, वेस्टइंडीज के बासिल बूचर और न्यूजीलैंड के बर्ट सटक्लिफ ने अपने पहले छह टेस्ट में अर्धशतक लगाए थे। मेंडिस के शतक की बदौलत मेजबान टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन स्टंप तक सात विकेट पर 302 रन बनाकर वापसी की। श्रीलंका का स्कोर लंच के तुरंत बाद चार विकेट पर 106 रन हो गया था, लेकिन हाल के इंग्लैंड दौरे के दौरान श्रीलंका के लिए सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे कामिंदु की बल्लेबाजी से टीम मजबूत स्थिति में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात टेस्ट में चार शतक लगा चुके कामिंदु

कामिंदु ने कहा कि श्रीलंका की टीम गुरुवार को 350 के आंकड़े के करीब पहुंचने का लक्ष्य लेकर उतरी थी। ऑलराउंडर की पारी दिन के अंतिम ओवर में 114 रन पर समाप्त हो गई। उन्हें एजाज पटेल ने पहली स्लिप में कैच कराया। कामिंदु ने कहा, 'यह शतक खास है क्योंकि यह मेरे घरेलू मैदान पर आया है। मुझे एक बड़ा स्कोर हासिल करना चाहिए था, लेकिन मैं उस गेंद के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सका।

दोनों हाथों से बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की अपनी क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले कामिंदु अपना सातवां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। वह 800 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। श्रीलंका ने चायकाल तक पांच विकेट पर 178 रन बनाए थे और टीम परेशानी में दिख रही थी, लेकिन कुसाल मेंडिस और कामिंदु के बीच 103 रन की साझेदारी ने टीम की स्थिति को मजबूत किया। 
विज्ञापन

श्रीलंका के सबसे 1000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बनने की ओर

कुसल ने अर्धशतक जमाया, लेकिन इसके तुरंत बाद वह आउट हो गए। ग्लेन फिलिप्स की गेंद उनके बल्ले से लगकर शॉर्ट लेग पर टॉम लाथम से टकराई और कप्तान टिम साउदी ने उनका कैच लपक लिया। श्रीलंकाई टीम पहले टेस्ट के शुरूआती दिन स्टंप तक सात विकेटपर 302 रन बनाने में कामयाब रही। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विलियम ओरोरके ने 57 रन देकर तीन विकेट चटकाए, लेकिन कामिंदु मेंडिस को कोई परेशानी नहीं हुई और उन्होंने अपने सातवें टेस्ट में चौथा शतक जड़ दिया।

कामिंदु ने महज 11 पारियों में 800 से ज्यादा रन बना लिए हैं और वह श्रीलंका के लिए सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाला खिलाड़ी बनने की ओर बढ़ रहे हैं, अभी यह रिकॉर्ड रॉय डायस के नाम है। इस टेस्ट से पहले वह सातवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें पांचवें नंबर पर उतारा गया। वह अकसर पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ खेलते और उनके आउट हो जाने के बाद उनका जोड़ीदार ही नहीं बचता।

श्रीलंका का शीर्ष क्रम रहा फेल

कामिंदु मेंडिस ने स्पिनर रचिन रविंद्र पर चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। इससे पहले श्रीलंका से सुबह टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के बाद अपने सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका (27 रन) और दिमुथ करूणारत्ने (02) के विकेट जल्दी गंवा दिये। ओरोरके ने दोनों को आउट किया। फिर ओरोरके की गेंद से चोट लगने के बाद एंजेलो मैथ्यूज रिटायर हो गये। वह लंच के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने 36 रन बनाये। फिलिप्स ने फिर कप्तान धनजंय डि सिल्वा (11 रन) को बोल्ड किया। फिलिप्स ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed