फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs AUS Sri Lanka lead over Australia with Dinesh Chandimal century in Galle Dimuth Karunaratne Kusal Mendis Angelo Mathews Kamindu Mendis hits half centuries

SL vs AUS: दिनेश चांदीमल के शतक से श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया पर बनाई बढ़त, करुणारत्ने समेत चार खिलाड़ियों के अर्धशतक

Sun, 10 Jul 2022 07:17 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: रोहित राज Updated Sun, 10 Jul 2022 07:17 PM IST
सार

श्रीलंका ने तीसरे दिन खेल समाप्त होने तक पहली पारी में छह विकेट पर 431 रन बना लिए थे। उसने ऑस्ट्रेलिया पर 67 रन की बढ़त बना ली है। कंगारू टीम ने पहली पारी में 10 विकेट पर 364 रन बनाए थे। गॉल स्टेडियम में चांदीमल ने करियर का 13वां शतक लगाया।

विज्ञापन
SL vs AUS Sri Lanka lead over Australia with Dinesh Chandimal century in Galle Dimuth Karunaratne Kusal Mendis Angelo Mathews Kamindu Mendis hits half centuries
दिनेश चांदीमल और कामिंदु मेंडिस - फोटो : आईसीसी ट्विटर

विस्तार

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गॉल में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन रविवार (10 जुलाई) श्रीलंकाई ने बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल ने शतक लगाया। वहीं कप्तान दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज और कामिंदु मेंडिस ने अर्धशतक लगाया। 
विज्ञापन


श्रीलंका ने तीसरे दिन खेल समाप्त होने तक पहली पारी में छह विकेट पर 431 रन बना लिए थे। उसने ऑस्ट्रेलिया पर 67 रन की बढ़त बना ली है। कंगारू टीम ने पहली पारी में 10 विकेट पर 364 रन बनाए थे। गॉल स्टेडियम में चांदीमल ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अपने करियर का 13वां शतक लगाया। चांदीमल इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ 124 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में चांदीमल पहली पारी में खाता नहीं खोल पाए थे। वहीं, दूसरी पारी में सिर्फ 13 रन ही बना सके थे। अब उन्होंने वापसी कर ली। चांदीमल 118 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। चांदीमाल के साथ रमेश मेंडिस सात रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों मैच के चौथे दिन श्रीलंका को ज्यादा से ज्यादा रन की बढ़त दिलाना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ओपनर पथुम निसांका छह रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर कैमरून ग्रीन को कैच थमा बैठे। श्रीलंका को पहला झटका 12 रन के स्कोर पर लगा। इसके बाद कप्तान करुणारत्ने और कुसल मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 152 रनों की साझेदारी की। करुणारत्ने 86 रन बनाकर मिचेल स्वेपसन का शिकार बने। उनके आउट होने के कुछ देर बाद ही कुसल मेंडिस भी पवेलियन लौट गए। मेंडिस को 85 रन के निजी स्कोर नाथन लियोन ने एलबीडब्ल्यू कर दिया।


186 रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद मैथ्यूज और चांदीमल ने पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। मैथ्यूज 32 रन बनाकर स्टार्क की गेंद पर मार्नश लाबुशेन को कैच थमा बैठे। उनके बाद चांदीमल ने कामिंदु मेंडिस के साथ पांचवें विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी की। कामिंदु 61 रन बनाकर स्वेपसन की गेंद पर बोल्ड हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed