फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs AUS 3rd ODI: Kumar Dharmasena started taking catch leaving umpiring, flood of memes came on social media, w

SL vs AUS: अंपायरिंग छोड़ कैच लेने लगे कुमार धर्मसेना, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, देखें मजेदार वीडियो

Mon, 20 Jun 2022 10:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 20 Jun 2022 10:08 PM IST
सार

दरअसल, यह मामला श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वनडे सीरीज का है। सीरीज के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने एक शॉट स्क्वायर लेग की तरफ लगाया। वहां अंपायर कुमार धर्मसेना मौजूद थे।

विज्ञापन
SL vs AUS 3rd ODI: Kumar Dharmasena started taking catch leaving umpiring, flood of memes came on social media, w
श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे में कैच लेने की कोशिश करते धर्मसेना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका के अंपायर कुमार धर्मसेना इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह गेंद से बचने की जगह और अंपायरिंग करने की जगह कैच लेते हुए दिख रहे हैं। इस पर सोशल मीडिया पर काफी मीम्स भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

दरअसल, यह मामला श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वनडे सीरीज का है। सीरीज के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने एक शॉट स्क्वायर लेग की तरफ लगाया। वहां अंपायर कुमार धर्मसेना मौजूद थे। अपनी ओर गेंद आती देख बचने के लिए धर्मसेना ने कैच लेने की कोशिश की। हालांकि उन्होंने कैच नहीं लिया। धर्मसेना द्वारा किए गए इस जेस्चर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

अंपायर धर्मसेना पहले भी कई बार चर्चाओं में आ चुके हैं। उनके ऊपर कई मीम्स बने हैं। 2019 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल और 2021 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद धर्मसेना की सेल्फी खूब चर्चाओं में रही थी। इस पर काफी मीम्स भी बने।
विज्ञापन

धर्मसेना श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर भी रह चुके हैं। उन्होंने श्रीलंकाई टीम के लिए 31 टेस्ट और 141 वनडे मैच भी खेले हैं। टेस्ट में धर्मसेना के नाम 868 रन और 69 विकेट हैं। वहीं, वनडे में उन्होंने 1222 रन बनाए हैं और 138 विकेट लिए हैं। बात करें श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की तो श्रीलंकाई टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। 

पहला वनडे ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट से जीता था। वहीं, श्रीलंका ने दूसरा वनडे डकवर्थ लुईस नियम से 26 रन और तीसरा वनडे छह विकेट से जीता था। इससे पहले तीन मैचों की टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीत हासिल की थी। वनडे सीरीज के बाद 29 जून से दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed