फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL Cricket: Sri Lanka lifts ban on Gunathilaka, he can return to the team

SL Cricket: श्रीलंका ने गुणतिलका से प्रतिबंध हटाया, टीम में कर सकते हैं वापसी

Wed, 18 Oct 2023 12:22 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 18 Oct 2023 12:22 AM IST
सार

नवंबर 2022 में गुणतिलका पर ऑस्ट्रेलिया में एक महिला ने कथित यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। वह उस समय टी-20 विश्वकप टीम के सदस्य के तौर पर ऑस्ट्रेलिया में थे। तब उन्हें क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित कर दिया गया था। 

विज्ञापन

विस्तार

क्रिकेट श्रीलंका ने मंगलवार को 32 वर्षीय धनुष्का गुणतिलका पर ऑस्ट्रेलिया में यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया है जिससे राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी का मार्ग प्रशस्त हुआ है। एक विज्ञप्ति में कहा गया,‘श्रीलंका क्रिकेट की स्वतंत्र जांच समिति ने उन पर नवंबर 2022 में लगाया गया प्रतिबंध पूरी तरह से हटाने की सिफारिश की है। न्यू साउथ वेल्स की जिला अदालत ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया है और वह तीन अक्तूबर को श्रीलंका लौट आए हैं।’ इसमें कहा गया है कि ,‘अब वह राष्ट्रीय टीम के लिए खेल सकते हैं।’ 
विज्ञापन


नवंबर 2022 में गुणतिलका पर ऑस्ट्रेलिया में एक महिला ने कथित यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। वह उस समय टी-20 विश्वकप टीम के सदस्य के तौर पर ऑस्ट्रेलिया में थे। तब उन्हें क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित कर दिया गया था। बाद में अभियोजन पक्ष ने चार आरोप वापस ले लिए थे लेकिन उन पर ऑस्ट्रेलिया का 11 महीने का यात्रा प्रतिबंध लगा था। उन्हें न्यू साउथ वेल्स की जिला अदालत ने चार दिन तक चले ट्रायल के बाद निर्दोष करार दिया गया और सारे आरोपों से बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed