{"_id":"ea2ff0f30e8c4eaf5f4ccd6091b12e96","slug":"skipper-ms-dhoni-s-security-downgraded-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड से नहीं, इस बार भारत से लगा कप्तान धोनी को झटका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड से नहीं, इस बार भारत से लगा कप्तान धोनी को झटका
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 12 Aug 2014 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड में लगातार दूसरी बार टेस्ट सीरीज गंवाने के मुहाने पर खड़ी टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
2011 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड दौरे में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज 0-4 से गंवा दी थी, इसके बाद भारतीय टीम को उम्मीद थी कि वे इस बार इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और 30 साल बाद पहली बार दोनों टीमों के बीच यहां हो रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करेंगे।
लेकिन लगातार 2 मैच में मिली हार के बाद उस पर सीरीज फिर से गंवाने का खतरा मंडरा रहा है। इंग्लैंड ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है और सीरीज में बने रहने के लिए भारत को अंतिम टेस्ट हर हाल में जीतना होगा।
विज्ञापन
टीम की लगातार हार, कई स्टार खिलाड़ियों का आउट ऑफ फॉर्म होना और इशांत शर्मा के चोटिल होने के बाद कप्तान धोनी को एक और झटका लगा है, लेकिन यह झटका मैदान पर नहीं बल्कि उन्हें अपने गृह प्रदेश में लगा है।

कप्तान धोनी की सुरक्षा में कटौती
झारखंड के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा की कप्तान धोनी को पहले ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा मिलती थी लेकिन अब इसे घटाकर ‘Y’ श्रेणी की कर दी गई है।
डाइरेक्टर जनरल पुलिस (डीजीपी) राजीव कुमार ने कहा, "धोनी की सुरक्षा में कटौती का फैसला हाल ही में की गई महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक में लिया गया।"
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सुरक्षा में राज्य सरकार ने कटौती की है। धोनी का घर रांची के हरमू में है। धोनी के घर से 50 किमी दूर एक देउरी मंदिर है जहां पर वह अक्सर जाते रहते हैं। लेकिन यह इलाका नक्सली प्रभावित क्षेत्र में आता है। साथ ही धोनी बिना बताए अपने शहर में कई बार मोटर साइकिल चला चुके हैं।

अब धोनी को कोई खतरा नहीं
डीजीपी राजीव के अनुसार, कुछ महीने पहले मिली इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय कप्तान धोनी को कुछ खतरा था इसलिए उन्हें ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी लेकिन अब धोनी को किसी तरह का खतरा नहीं है। ऐसे में सुरक्षा समीक्षा बैठक में धोनी की सिक्योरिटी घटाने पर फैसला लिया गया।
डीजीपी ने कहा की ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा के तहत धोनी की सिक्योरिटी में 9 पुलिसकर्मी तैनात रहते थे लेकिन अब ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा के तहत उनकी सिक्योरिटी में 7 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
धोनी इस समय इंग्लैंड में हैं और उनकी अगुवाई में टीम इंडिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में खेल रही है। इसके बाद उनकी कप्तानी में टीम को इतने ही मैचों की वनडे सीरीज और एक ट्वंटी-20 मैच खेलना है।