फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   skipper Mashrafe Mortaza suffers minor hand injuries in road accident

टीम इंडिया के आने से पहले बांग्लादेश को झटका, कप्तान का हुआ एक्सीडेंट

Thu, 04 Jun 2015 05:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 04 Jun 2015 05:23 PM IST
विज्ञापन
skipper Mashrafe Mortaza suffers minor hand injuries in road accident

विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया 7 जून को बांग्लादेश के लिए रवाना होने जा रही है। भारत और बांग्लादेश के बीच 10 जून को एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। मेजबान बांग्लादेश इस साल गजब का प्रदर्शन कर रही है। अपने पिछले सीरीज में उसने पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को हराया था।

विज्ञापन


बांग्ला टीम ने पाक पर इस कदर दबाव बनाया कि दौरे के 7 में से 5 मैच जीत लिए। साथ ही पहली बार टेस्ट मैच में पाकिस्तान से मैच ड्रॉ पर खत्म कराया था।

अपनी धरती पर टीम इंडिया को जोरदार चुनौती देने की तैयारियों में जुटी बांग्लादेश क्रिकेट टीम को आज बृहस्पतिवार को जोरदार झटका लगा।

बांग्लादेश के वनडे कप्तान मशरफे मुर्तजा का आज उस समय एक्सीडेंट हो गया जब वह अभ्यास के लिए मीरपुर में स्टेडियम जा रहे थे। उनके दोनों हाथों पर चोट लगी हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


कप्तान मशरफे अभ्यास में भाग लेने के लिए साइकिल रिक्शा पर मीरपुर के शेरे-बंगाल स्टेडियम के लिए निकले थे कि वह अचानक एक बस की चपेट में आ गए। एक्सीडेंट के बाद वह किसी तरह मैदान पर पहुंचे जहां उनका इलाज किया गया। उनके दोनों हाथों में पट्टियां बंधी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एक्सीडेंट से बांग्लादेश को तगड़ा झटका लग सकता है क्योंकि वह वनडे टीम के कप्तान हैं और उनकी अगुवाई में टीम को 18 जून से भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उतरना है। बांग्लादेश के कोच चंद्रिका हाथुरासिंघा ने क्रिकइंफो को बताया कि वनडे सीरीज से पहले उनके ठीक होने के लिए अभी काफी वक्त है।

टेस्‍ट टीम में तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन की वापसी

skipper Mashrafe Mortaza suffers minor hand injuries in road accident

इससे पहले तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन को बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ फातुल्ला में 10 से 14 जून तक होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया है।

रूबेल अनफिट होने के कारण पिछले माह पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। वह चोटिल गेंदबाज शहादत हुसैन का स्थान लेंगे।

14 सदस्यीय टीम की कमान मुशफिकुर रहीम को सौंपी गई है। विकेटकीपर के रूप में मुशफिकुर के कवर के रूप में लिट्टन दास होंगे जिन्होंने अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है।

बांग्लादेश की टेस्ट टीम: मुशफिकुर रहीम (कप्तान), तमीम इकबाल, इमारुल कयास, मोमिनुल हक, महमूदुल्लाह, शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार, शुवगता होम, ताइजुल इस्लाम, मोहम्मद शाहिद, रूबेल हुसैन, जुबेर हुसैन, लिट्टन दास और अब्दुल हसन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed