फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Six Indians including Smriti Mandhana, Jemimah Rodrigues and Deepti Sharma were picked in the WBBL draft

WBBL: महिला बिग बैश लीग का हिस्सा होंगी ये छह भारतीय महिला खिलाड़ी, उपकप्तान स्मृति मंधाना का नाम भी शामिल

Sun, 01 Sep 2024 04:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 01 Sep 2024 04:32 PM IST
सार

डब्ल्यूबीबीएल 27 अक्टूबर को एडिलेड में एडिलेड स्ट्राइकर्स और ब्रिसबेन हीट के बीच मैच के साथ शुरू होगा। इस टूर्नामेंट के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स ने भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना के साथ अनुबंध किया है।

विज्ञापन
Six Indians including Smriti Mandhana, Jemimah Rodrigues and Deepti Sharma were picked in the WBBL draft
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI women

विस्तार

भारतीय महिला टीम की छह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 लीग महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) का हिस्सा होंगे। ये सभी भारतीय क्रिकेट अलग-अलग टीम द्वारा चुने जाने के बाद इस लीग में खेलती हुई नजर आएंगी। डब्ल्यूबीबीएल 27 अक्टूबर को एडिलेड में एडिलेड स्ट्राइकर्स और ब्रिसबेन हीट के बीच मैच के साथ शुरू होगा। इस टूर्नामेंट के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स ने भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना के साथ अनुबंध किया है। 
विज्ञापन

मंधाना के अलावा दयालन हेमलता पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम से जुड़ेंगी। शीर्ष क्रम की यह बल्लेबाज पहली बार इस लीग का हिस्सा बनेंगी। विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया भी डब्ल्यूबीबीएल में पदार्पण करेंगी। वह मेलबर्न स्टार्स टीम के साथ जुड़ेंगी। भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी इस टीम का हिस्सा हैं। तेज गेंदबाजी के साथ बल्ले से योगदान देने के लिए जानी जाने वाली शिखा पांडे को ब्रिसबेन हीट ने चुना है। वह पूरे सत्र के लिए उपलब्ध रहेंगी क्योंकि वह भारत की टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह ब्रिसबेन हीट की टीम में जेमिमा रोड्रिग्स के साथ शामिल हुईं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed