{"_id":"694011aa59f7b9b17e0ff0d5","slug":"simon-harmer-named-icc-mens-player-of-the-month-for-november-2025-know-2025-12-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC Men’s Player of Month: साइमन हार्मर बने नवंबर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, भारत के खिलाफ प्रदर्शन का मिला इनाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Men’s Player of Month: साइमन हार्मर बने नवंबर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, भारत के खिलाफ प्रदर्शन का मिला इनाम
Mon, 15 Dec 2025 07:19 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 15 Dec 2025 07:19 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के स्टार स्पिनर साइमन हार्मर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने नवंबर के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है। उन्होंने भारत के खिलाफ हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
साइमन हार्मर
- फोटो : ICC
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर साइमन हार्मर नवंबर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। उन्हें भारत के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई दो टेस्ट मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना। घर में खेली गई इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 2-0 से मात दी थी। यह मेहमानों की साल 2000 के बाद भारतीय धरती पर पहली टेस्ट सीरीज में जीत है।
विज्ञापन
Playing a key role in South Africa's first series win in India in 25 years, Simon Harmer wins the ICC Men's Player of the Month Award for November 2025 🏅
विज्ञापन
More ➡️ https://t.co/hRoLCRlQLL pic.twitter.com/eAJPFJ80du — ICC (@ICC) December 15, 2025
Trending Videos
भारत के खिलाफ हार्मर ने झटके थे 17 विकेट
भारत के खिलाफ कोलकाता और गुवाहाटी में खेले गए मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका ने क्रमश: 30 और 408 रन से जीत दर्ज की थी। इस सीरीज में मेहमानों के 36 वर्षीय स्पिनर साइमन हार्मर ने कुल 17 विकेट झटके और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। नवंबर माह के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने के बाद हार्मर ने कहा, 'नवंबर महीने के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ चुना जाना मेरे लिए सम्मान की बात है। अपने देश के लिए खेलना एक सपना सच होने जैसा है और इसके परिणामस्वरूप जो कुछ भी मिलता है वह बोनस है।'
ये भी पढ़ें: Who is ICC Player of the Month November: शेफाली बनीं नवंबर की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी, इस पारी के लिए सम्मान

इन खिलाड़ियों को पछाड़कर बने विजेता
आईसीसी ने नवंबर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अवॉर्ड के लिए हार्मर के अलावा बांग्लादेश के तैजुल इस्लाम और पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज को नामित किया था। लेकिन हार्मर ने इन दोनों पछाड़ते हुए अवॉर्ड जीता। उन्होंने आगे कहा, "मैं यह अवॉर्ड अपने टीम के साथियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ के साथ शेयर कर रहा हूं और इसे अपने परिवार को डेडिकेट कर रहा हूं, जो मुझे बाहर जाकर अपने सपने को जीने देते हैं, और इसके लिए मुझे अक्सर उन्हें घर पर छोड़ना पड़ता है। प्रोटियाज टीम का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।'