फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Simon Doull On Suresh Raina said Raina Lost Loyalty Of MS Dhoni; CSK Star Gone Unsold In IPL Auction 2022

IPL 2022: पूर्व कीवी क्रिकेटर साइमन डूल का बड़ा बयान, कहा- धोनी का भरोसा खो चुके थे सुरेश रैना

Thu, 17 Feb 2022 05:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 17 Feb 2022 05:20 PM IST
सार

धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसी दिन रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। रैना को मिस्टर आईपीएल के नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन
Simon Doull On Suresh Raina said Raina Lost Loyalty Of MS Dhoni; CSK Star Gone Unsold In IPL Auction 2022
धोनी और सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल इतिहास में पहली बार यह लीग खेलते नहीं दिखेंगे। उन्हें इस साल किसी भी टीम ने ऑक्शन में नहीं खरीदा। रैना 2008 से लगातार आईपीएल खेल रहे थे और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम का हिस्सा थे। सिर्फ 2016 औ 2017 में चेन्नई पर बैन लगने के दौरान रैना गुजरात लायंस का हिस्सा रहे थे। वर्ना उन्होंने अपना पूरा जीवन चेन्नई की टीम में गुजारा। तब रैना ने गुजरात लायंस की कप्तानी की थी। किसी टीम द्वारा उन्हें नहीं खरीदने पर जमकर विवाद हो रहा है। फैंस रैना के नहीं खेलने से निराश हैं।
विज्ञापन


डूल ने रैना को लेकर दिया ये बयान
इस विवाद में अब न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल भी कूद पड़े हैं। उन्होंने रैना के नहीं बिकने पर दो से तीन वजहें बताई हैं। डूल ने स्पोर्ट्स वेबसाइट क्रिकबज से बातचीत के दौरान कहा- इसकी दो से तीन वजहें हैं। यूएई में लीग होने के दौरान रैना ने भरोसा खो दिया था। हमें यह बताने की जरूरत नहीं है कि ऐसा क्यों हुआ। उस वक्त इस बात को लेकर खूब हल्ला भी हुआ था। उन्होंने टीम के साथ-साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी भरोसा खो दिया था। अगर आप ऐसा करते हैं, तो मुश्किल है कि टीम आपको दोबारा खरीदेगी।
विज्ञापन


रैना ने धोनी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया
धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसी दिन रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। रैना को मिस्टर आईपीएल के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने इस लीग में 205 मैचों में 5528 रन बनाए हैं। रैना आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में चौथे नंबर पर हैं। रैना ने सीएसके के साथ चार बार आईपीएल का खिताब भी जीता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 आईपीएल में क्या हुआ था?
दरअसल, 2020 में आईपीएल यूएई में होना था। रैना चेन्नई टीम के साथ दुबई तो पहुंचे थे, लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से कुछ दिन पहले वह वापस अपने देश लौट आए थे और नहीं खेलने का फैसला लिया था। 2020 आईपीएल में सीएसके का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और टीम लीग के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी।

हालांकि, इसके अगले सीजन (2021) चेन्नई ने वापसी की और चौथी बार खिताब अपने नाम किया। 2021 आईपीएल में भी रैना का प्रदर्शन खराब रहा था और प्लेऑफ मुकाबले में धोनी ने रैना की जगह रॉबिन उथप्पा को जगह दी थी।


सीएसके ने अपनी कोर टीम को बनाए रखा
सीएसके इस साल मेगा ऑक्शन में अपनी कोर टीम को वापस फ्रेंचाइजी से जोड़ने में काफी हद तक सफल रहा। टीम ने ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायुडू को टीम से जोड़ा। इस साल भी धोनी टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। वहीं, ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली और रवींद्र जडेजा को रिटेन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed