फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill stress fracture in shin could take minimum two months to heal

ENG vs IND: चोटिल शुभमन गिल पर बड़ा अपडेट, दो महीने तक रह सकते हैं क्रिकेट से दूर

Thu, 01 Jul 2021 04:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 01 Jul 2021 04:46 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी टेस्ट सीरीज का पहला मैच लगभग पांच हफ्ते दूर है लेकिन शुभमन गिल का चोटिल होना वाकई टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका है।

विज्ञापन
Shubman Gill stress fracture in shin could take minimum two months to heal
शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर

विस्तार

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बीसीसीआई सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हे ठीक होने में लगभग दो महीने का वक्त लग सकता है। दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी टेस्ट सीरीज का पहला मैच लगभग पांच हफ्ते दूर है लेकिन शुभमन गिल का चोटिल होना वाकई टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका है। बता दें कि चार अगस्त से दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। 

विज्ञापन


सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'शुभमन की पिंडली में खिंचाव है, जो उन्हें कम से कम दो महीने के लिए क्रिकेट से दूर रखेगा। मतलब गिल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रह सकते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'रिहैबिलिटेशन पूरा करने के बाद सितंबर में होने वाले अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए वह फिट हो सकते हैं।' हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि उन्हें यह चोट कब लगी। कहा जा रहा है कि गिल पिछले कुछ समय से इस चोट से जूझ रहे थे और हाल में यह गंभीर हो गई है।  
विज्ञापन


भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज ढाई महीने बाद समाप्त होनी है। ऐसे में मयंक अग्रवाल और केएल राहुल टीम में दो अन्य सलामी बल्लेबाज हैं। गिल की जगह अभिमन्यु ईश्नरन को मुख्य टीम में जगह मिल सकती है, जो अभी 'स्टैंड बाई' हैं। बता दें कि टीम इंडिया इस वक्त ग्रेट ब्रिटेन में छुट्टियों का मजा ले रही है। डब्ल्यूटीसी फाइनल में मिली हार के बाद भारतीय टीम को तीन सप्ताह का ब्रेक मिला था। टीम इंडिया 14 जुलाई को लंदन में इकट्ठी होगी और डरहम रवाना होगी, जिसके बाद फिर से बायो-बबल में रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed