फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill said that he has no pressure from head coach Gautam Gambhir and chief selector Ajit Agarkar

IND vs ENG: इंग्लैंड सीरीज से पहले गिल बोले- मुझ पर गंभीर-अगरकर का दबाव नहीं, भविष्य की रणनीति पर भी रखी राय

Sun, 15 Jun 2025 03:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 15 Jun 2025 03:47 PM IST
सार

दिनेश कार्तिक के साथ विशेष बातचीत में गिल ने कहा कि कप्तानी संभालना बड़ी जिम्मेदारी है और उन्हें गंभीर तथा अगरकर की ओर से पूरी आजादी दी गई है जिससे वह लीडर के तौर पर उभर सकें।

विज्ञापन
Shubman Gill said that he has no pressure from head coach Gautam Gambhir and chief selector Ajit Agarkar
शुभमन गिल-गौतम गंभीर - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल का कहना है कि कप्तान के तौर पर उनके पहले दौरे को लेकर उन पर मुख्य कोच गौतम गंभीर या मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कोई दबाव नहीं है। गिल को रोहित शर्मा की जगह लाल गेंद प्रारूप का कप्तान नियुक्त किया गया था। रोहित ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट प्रारूप को अलविदा कह दिया था। गिल इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से भारतीय टीम की कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे। 
विज्ञापन

गिल होने- कप्तानी संभालना बड़ी जिम्मेदारी 
दिनेश कार्तिक के साथ विशेष बातचीत में गिल ने कहा कि कप्तानी संभालना बड़ी जिम्मेदारी है और उन्हें गंभीर तथा अगरकर की ओर से पूरी आजादी दी गई है जिससे वह लीडर के तौर पर उभर सकें। भारतीय टेस्ट कप्तान ने कहा कि उन्हें खुद से उम्मीदें हैं, लेकिन मुख्य कोच या अगरकर की ओर से उन पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गिल ने कहा, उम्मीदों के बारे में मैंने गंभीर भाई और अजीत भाई से कई बार बात की है। वे बस यही चाहते हैं कि मैं एक लीडर के तौर पर खुद को अभिव्यक्त कर सकूं। यही उन्होंने मुझसे कहा है कि 'कोई उम्मीद नहीं है'। वे मुझसे ऐसा कुछ करने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं जिसके लिए मैं सक्षम नहीं हूं। उस संदर्भ में, मुझे नहीं लगता कि उनसे कोई उम्मीद या दबाव है, लेकिन एक लीडर और एक खिलाड़ी के तौर पर आपको खुद से कुछ उम्मीदें जरूर होती हैं। इसलिए ये वो उम्मीदें हैं जो मुझे खुद से हैं, लेकिन इन दोनों का कोई दबाव नहीं है। 
विज्ञापन

टेस्ट कप्तान के तौर पर क्या है गिल का लक्ष्य?
गिल ने कहा कि भारतीय टीम के साथ खिताब जीतने के अलावा वह एक ऐसी संस्कृति का निर्माण करना चाहते हैं जहां खिलाड़ी काफी सुरक्षित और खुश महसूस करें। उन्होंने कहा, सभी ट्रॉफियों के अलावा, मैं आदर्श रूप से एक ऐसी संस्कृति का निर्माण करना चाहूंगा जहां हर कोई बहुत सुरक्षित और खुश हो। मुझे पता है कि यह बहुत मुश्किल माहौल हो सकता है, खासकर सभी प्रतियोगिता या जितने मैच हम खेलते हैं और अलग-अलग टीमें आती हैं, लेकिन अगर मैं ऐसा करने में सक्षम हूं, तो यही मेरा लक्ष्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed