फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill endured a disappointing outing for Punjab in the Ranji Trophy ahead of New Zealand Test series

रणजी ट्रॉफी: छत्तीसगढ़ के खिलाफ पहली पारी में सस्ते में आउट हुए शुभमन गिल, पंजाब के लिए वापसी पर किया निराश

Sun, 18 Oct 2026 01:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 18 Oct 2026 01:30 PM IST
सार

भारत को इस महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है। इस महत्वपूर्ण दौरे से पहले शुभमन गिल ने रणजी ट्रॉफी में खेलने का फैसला लिया था, लेकिन वह छत्तीसढ़ के खिलाफ पहली पारी में सस्ते में आउट हो गए।

विज्ञापन
Shubman Gill endured a disappointing outing for Punjab in the Ranji Trophy ahead of New Zealand Test series
शुभमन गिल - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के लिए रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ पंजाब की ओर से मैच की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। न्यू चंडीगढ़ में रविवार को खेले जा रहे इस एलीट ग्रुप बी मुकाबले के पहले दिन गिल सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आगामी दो मैचों की महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज से पहले गिल ने घरेलू लाल गेंद के क्रिकेट में खेलने का फैसला किया था और वह इस मुकाबले के लिए अंतिम समय में पंजाब की टीम से जुड़े थे।
विज्ञापन
Trending Videos

अजय मंडल ने किया बोल्ड 
छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच के 26वें ओवर की पहली गेंद पर विहान मल्होत्रा के आउट होने के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने अपनी पारी की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर खाता खोला, लेकिन 27वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्पिनर अजय मंडल ने उनकी रक्षात्मक तकनीक को भेदते हुए उन्हें बोल्ड कर दिया। आउट होने से पहले गिल ने पांच गेंदों का सामना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फॉर्म में दिखे थे गिल 
इस मैच में गिल बल्ला नहीं चला, लेकिन इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गिल का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। इस वर्ष उन्होंने तीन टेस्ट मैचों की चार पारियों में 50.00 की औसत से 200 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा, वनडे प्रारूप में भी उनका फॉर्म लाजवाब रहा है। इस साल 15 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 15 पारियों में गिल 91.25 की गजब की औसत से 1,095 रन बना चुके हैं, जिसमें चार शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में नाबाद 223 रन उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर रहा है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज की बात करें तो दोनों टीमों के बीच चार से 15 नवंबर तक पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके शुरुआती तीन मैचों में गिल ही टीम की कप्तानी संभालेंगे। इसके बाद वह टेस्ट तैयारी के लिए वनडे सीरीज बीच में ही छोड़ देंगे और शेष मैचों में उनके डिप्टी श्रेयस अय्यर कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के खिलाफ इस मुकाबले के लिए पंजाब की टीम: हरनूर पन्नू, विहान मल्होत्रा, शुभमन गिल, उदय सहारण (कप्तान), जशनप्रीत सिद्धू, सलील अरोड़ा (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, हरप्रीत बरार, इमानजोत चहल, हरजस टंडन, गुरनूर बरार, गुरसिमरन सिंह, सनवीर सिंह और उमेश यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed