फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubhman gill said that his performance in series against England was a huge confidence boost for him

Team India: गिल ने बताया, किस सीरीज से उनका आत्मविश्वास बढ़ा; बांग्लादेश के खिलाफ खेलने से पहले दिया ये बयान

Tue, 10 Sep 2024 07:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 10 Sep 2024 07:28 PM IST
सार

गिल ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी के पहले मुकाबले में इंडिया बी के खिलाफ इंडिया ए का प्रतिनिधित्व किया था जहां उनकी टीम को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। गिल का बल्ला इस मैच में नहीं चला था और उन्होंने 25 और 21 रन बनाए थे।

विज्ञापन
Shubhman gill said that his performance in series against England was a huge confidence boost for him
शुभमन गिल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा कि जब वह टेस्ट में संघर्ष कर रहे थे तो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से उनका आत्मविश्वास बढ़ा। गिल ने बताया कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले कभी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज नहीं खेली थी और उस सीरीज में उनके प्रदर्शन ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद की। मालूम हो कि गिल को बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए चुना गया है। 
विज्ञापन

गिल ने कहा, पहला मैच हारने के बाद मेरे लिए वो आत्मविश्वास बढ़ाने के तौर पर काफी बड़ा बूस्ट था। कुछ खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे, इसलिए हम पर सीरीज जीतने का दबाव भी था। मैंने इससे पहले कभी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज नहीं खेली थी, इसलिए मेरे लिए वो अच्छा अनुभव था। दो मैचों में मिले ब्रेक के बाद भी मैंने लय नहीं गंवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गिल भारत के सीमित ओवरों के स्टार बल्लेबाज माने जाते हैं, लेकिन उन्होंने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में 91 रनों की पारी खेली थी जिसके दम पर भारत ऑस्ट्रेलिया को उसकी जमीन पर हराने में सफल रहा था और सीरीज अपने नाम की थी। गिल का प्रदर्शन सीमित ओवर के प्रारूप में ठीक था, लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में संघर्ष कर रहे थे। इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन और आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तथा 2022 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद गिल के टेस्ट टीम में शामिल होने पर सवाल खड़े हो रहे थे। 
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा रहा था प्रदर्शन 
गिल ने हालांकि, इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी वापसी की और आलोचकों का मुंह बंद कर दिया था। इस साल छह टेस्ट की 11 पारियों में गिल ने 49.80 के औसत से 498 रन बनाए जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका निजी सर्वश्रेष्ठ स्कोर 110 रन रहा है। गिल ने 25 टेस्ट मैचों में 35.52 के औसत से 1492 रन बनाए हैं जिसमें चार शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। 

गिल ने दलीप ट्रॉफी में लिया था हिस्सा 
गिल ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी के पहले मुकाबले में इंडिया बी के खिलाफ इंडिया ए का प्रतिनिधित्व किया था जहां उनकी टीम को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। गिल का बल्ला इस मैच में नहीं चला था और उन्होंने 25 और 21 रन बनाए थे। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले उन्होंने कहा था कि किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता। गिल ने साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश के प्रदर्शन की सराहना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed