फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shreyas Iyer vs Josh Hazlewood in T20s PBKS Captain record at Mullanpur in IPL RCB vs PBKS Qualifier 1

PBKS vs RCB: मुल्लांपुर में फिर नहीं चला श्रेयस अय्यर का बल्ला, टी20 में चौथी बार हेजलवुड का शिकार बने

Thu, 29 May 2025 08:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 29 May 2025 08:37 PM IST
सार

श्रेयस को हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया। श्रेयस टी20 में हेजलवुड के सामने चुनौती पेश नहीं कर पाते हैं। उनके खिलाफ छह पारियों में श्रेयस सिर्फ 11 रन ही बना सके हैं, जबकि इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने चार बार श्रेयस को आउट किया है।

विज्ञापन
Shreyas Iyer vs Josh Hazlewood in T20s PBKS Captain record at Mullanpur in IPL RCB vs PBKS Qualifier 1
श्रेयस अय्यर - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला टीम के घरेलू मैदान मुल्लांपुर में एक बार फिर नहीं चला और वह सस्ते में आउट हो गए। पंजाब का सामना आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-1 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हो रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। 
विज्ञापन

क्वालिफायर-1 में आरसीबी का नेतृत्व रजत पाटीदार कर रहे हैं। पाटीदार पिछले कुछ मैच से इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल रहे थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने कप्तान के तौर पर वापसी की उन्होंने बताया कि इस मैच में जोश हेजलवुड की वापसी हुई है। वह नुवान तुषारा की जगह खेलेंगे। वहीं, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि मार्को यानसेन की जगह अजमतुल्लाह उमरजई आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब की पारी लड़खड़ाई
आरसीबी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम ने 78 रन के स्कोर पर आठ विकेट गंवा दिए हैं। आरसीबी के गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया है और पंजाब की पारी पूरी तरह लड़खड़ा दी है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में ना तो पंजाब के सलामी बल्लेबाज चले और ना ही मध्यक्रम प्रभाव छोड़ पाया है। कप्तान श्रेयस अय्यर भी दो रन ही बना सके। 
विज्ञापन

हेजलवुड ने बनाया शिकार
श्रेयस को हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया। श्रेयस टी20 में हेजलवुड के सामने चुनौती पेश नहीं कर पाते हैं। उनके खिलाफ छह पारियों में श्रेयस सिर्फ 11 रन ही बना सके हैं, जबकि इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने चार बार श्रेयस को आउट किया है। मुल्लांपुर में श्रेयस का बल्ला नहीं चलता है और इस मैदान पर वह संघर्ष करते दिखाई देते हैं। श्रेयस ने मुल्लांपुर में 10, 9, 0, 6 और 2 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं आरसीबी के खिलाफ श्रेयस इस सीजन बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ आईपीएल 2025 में 7, 6 और 2 रन की पारी खेली है। 

इस सीजन पावरप्ले में आरसीबी ने लिए सर्वाधिक विकेट
आरसीबी की टीम इस सीजन पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टीम बन गई है। आरसीबी ने इस सीजन पावरप्ले में 26 विकेट लिए हैं और उसने इस मामले में मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़ दिया है। मुंबई ने पहले छह ओवर में इस सीजन 23 विकेट लिए हैं। वहीं, प्रियांश आर्या इस सीजन 11 बार पावरप्ले में अपना विकेट गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed