श्रेयस अय्यर ने किया लंकाशायर काउंटी टीम से करार, रॉयल लंदन कप में लेंगे हिस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पचास ओवरों के प्रारूप में खेले जाने वाले 2021 रॉयल लंदन कप के लिए इंग्लैंड के काउंटी क्लब लंकाशायर से जुड़ेंगे। क्लब ने सोमवार को इसकी घोषणा की। क्लब ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘लंकाशायर क्रिकेट को 2021 रॉयल लंदन क्लब के लिए विदेशी खिलाड़ी के तौर पर भारतीय अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर से करार करने की घोषणा कर खुशी हो रही है।’
🇮🇳 It's time to... #ShreYasssToTheSummer
विज्ञापन
Swagat Hai, @ShreyasIyer15! 👋
🌹 #RedRoseTogether @MCRIndia pic.twitter.com/PQYOOMUUSl— Lancashire Cricket (@lancscricket) March 22, 2021
क्लब ने बताया कि भारत के लिए 21 एकदिवसीय और 29 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुके अय्यर टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले 15 जुलाई को ओल्ड ट्रैफर्ड पहुंचेंगे। वह टीम के साथ एक महीने तक ग्रुप चरण के मैचों के लिए रहेंगे।
बता दें कि इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, हरभजन सिंह, वीवीएस लक्ष्मण भी इस इंग्लिश क्लब का हिस्सा रह चुके हैं, ऐसे में श्रेयस के लिए यह एक बड़ी उपलब्धी है।