फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सानिया मिर्जा से इस बांग्लादेशी क्रिकेटर ने की थी छेड़छाड़, पति शोएब मलिक का सनसनीखेज खुलासा

Sun, 02 Sep 2018 05:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Sep 2018 05:58 AM IST
विज्ञापन
Shoaib Malik claims Sania Mirza eve teased by Bangladesh cricketer Sabbir Rahman

पाकिस्तान के ऑलराउंडर शोएब मलिक ने अपनी टेनिस स्टार पत्नी को लेकर एक खुलासा किया है, जिसे सुनते ही हर कोई चौंक उठा। शोएब मलिक ने बांग्लादेशी क्रिकेटर शब्बीर रहमान पर सानिया मिर्जा से छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।

Shoaib Malik claims Sania Mirza eve teased by Bangladesh cricketer Sabbir Rahman
- फोटो : File
शोएब मलिक की माने तो यह घटना 4 साल पुरानी है। जब वह अपनी पत्नी सानिया मिर्जा के साथ बांग्लादेश के एक घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेने ढाका पहुंचे थे। उसी दौरान बांग्लादेशी क्रिकेटर शब्बीर रहमान ने सानिया मिर्जा के साथ छेड़छाड़ की थी।
Shoaib Malik claims Sania Mirza eve teased by Bangladesh cricketer Sabbir Rahman

पूरी घटना मैदान पर तब हुई थी, जब सानिया शोएब मलिक की टीम की हौसला अफजाई करने ग्राउंड पर पहुंची थीं। इसे लेकर शोएब मलिक ने ढाका मेट्रोपोलिस की क्रिकेट कमेटी के सामने आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shoaib Malik claims Sania Mirza eve teased by Bangladesh cricketer Sabbir Rahman
कौन हैं रहमान
26 वर्षीय बांग्लादेशी क्रिकेटर रहमान हमेशा से ही विवादों में रहते हैं। हाल में ही उन्हें एक घरेलू फैन के साथ बदसलूकी के बाद 6 महीने के लिए बैन कर दिया गया था। उन्हें एशिया कप के लिए चुनी गई बांग्लादेश की टीम में भी जगह नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Shoaib Malik claims Sania Mirza eve teased by Bangladesh cricketer Sabbir Rahman
बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान रहमान बिना बोर्ड को जानकारी दिए टीम होटल में अपनी एक महिला मित्र को लेकर पहुंच गए थे। इसी वजह से बोर्ड ने रहमान पर जुर्माना लगाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed