फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib Akhtar said Virat Kohli is made of steel Anushka Sharma Iron Lady

Virat And Anushka: शोएब अख्तर का बड़ा बयान, बोले- विराट स्टील से बने हैं, अनुष्का को लेकर कही यह बात

Sat, 10 Sep 2022 09:20 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 10 Sep 2022 09:20 AM IST
सार

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में शतकीय पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने अपना शतक पत्नी अनुष्का को समर्पित किया था। इसके लेकर शोएब अख्तर ने कहा है कि कोहली स्टील से बने हैं। वहीं, विराट को उन्होंने आयरल लेडी बनाया। 
 

विज्ञापन
Shoaib Akhtar said Virat Kohli is made of steel Anushka Sharma Iron Lady
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विराट कोहली ने 1020 दिन तक इंतजार करने के बाद अपना 71वां शतक लगा दिया है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रन की पारी खेली। इस शतक को उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका को समर्पित किया था। शतक लगाने के बाद कोहली ने अपने शादी की अंगूठी चूमी थी और शतकों का सूखा खत्म करने का जश्न मनाया था। मैच के बाद उन्होंने अपनी वापसी का श्रेय अनुष्का को ही दिया था। विराट ने कहा था कि मुश्किल समय पर अनुष्का हमेशा उनके साथ थीं और चीजों को सही तरीके से उनके सामने रखा। इसी वजह से वह वापसी करने में सफल रहे हैं। 
विज्ञापन


विराट नवंबर 2019 के बाद से कोई शतक नहीं लगा पाए थे। लगभग तीन साल तक इंतजार करने के बाद कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों में नाबाद 122 रन बनाए। इसमें 12 चौके और छह छक्के शामिल थे। शतक के बाद विराट ने जिस तरह से अपनी पत्नी की तारीफ की थी और उन्हें शतक का श्रेय दिया था। वह शोएब अख्तर को बहुत पसंद आया और उन्होंने इस जोड़ी की जमकर तारीफ की। 
विज्ञापन


विराट को स्टील का आदमी तो अनुष्का को आयरन लेडी कहा
शोएब अख्तर ने कहा कि विराट कोहली तो स्टील से बने हैं। इसके साथ ही उन्होंने अनुष्का शर्मा को 'आयरन लेडी' करार दिया। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए शोएब ने विराट की बात का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अनुष्का ने उनका सबसे खराब रूप देखा है। इस पर शोएब ने कहा "वो अपनी बेगम के बारे में बात कर रहे थे। अनुष्का शर्मा को सलाम। शानदार, आप एक आयरन लेडी हैं और वह आदमी (विराट कोहली) तो स्टील से बना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शोएब अख्तर ने विराट की तारीफ में कहा "विराट कोहली आपको बधाई। आप शानदार तरीके से दबाव सोखते हैं। लगातार आगे बढ़ते रहिए और आप बहुत अच्छे इंसान हैं। आप हमेशा सच का साथ देते हैं और इसी वजह से अंत में आपके साथ कुछ गलत नहीं होगा। याद रखिएगा। अगले 29 शतक आपको मानसिक रूप से खत्म कर देंगे, लेकिन आप हमेशा क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान खिलाड़ी के रूप में याद किए जाएंगे।"


विराट फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। कोहली और रिकी पोंटिंग के नाम 71 शतक हैं। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने 100 शतक लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed