फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib Akhtar Said If I was inShoaib Virat Kohli place i I wouldn't have married

Shoaib Akhtar on Virat Kohli: पाकिस्तान गेंदबाज बोला- अगर मैं विराट की जगह होता तो कभी शादी नहीं करता

Mon, 24 Jan 2022 12:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 24 Jan 2022 12:57 PM IST
सार

शोएब अख्तर ने कहा है कि वो चाहते थे कि विराट 120 शतक लगाने के बाद शादी करें। उन्होंने यह भी कहा कि विराट की जगह वो होते तो शादी नहीं करते। हालांकि ये विराट का व्यक्तिगत निर्णय था। 

विज्ञापन
Shoaib Akhtar Said If I was inShoaib Virat Kohli place i I wouldn't have married
अख्तर और विराट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट को लेकर कई बातें कही हैं। उन्होंने पहले कहा कि विराट को कप्तानी से हटाया गया था, उन्होंने कप्तानी छोड़ी नहीं है। इसके बाद उन्होंने कहा कि विराट कोहली को शादी नहीं करनी चाहिए थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वो विराट की जगह होते तो कभी शादी नहीं करते। शोएब लगातार भारतीय क्रिकेट को लेकर टिप्पणी करते रहते हैं। उन्होंने 38 साल की उम्र में शादी की थी। उस समय उनकी पत्नी की उम्र 20 साल थी। 
विज्ञापन


शोएब ने कहा कि अगर वो विराट की जगह होते तो कभी शादी नहीं करते। शादी करने से आपके ऊपर और जिम्मेदारियां आ जाती हैं। शोएब के अनुसार क्रिकेट करियर खत्म होने के बाद शादी करना सही रहता है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


शोएब ने कहा "मैं उनकी जगह होता तो शादी नहीं करता। क्रिकेट के 10-12 साल एक अलग समय होता है। हमें बस अपने रन बनाकर खेल का मजा लेना चाहिए। मैं यह नहीं कह रहा कि शादी करना गलत है लेकिन अगर आप इंडिया के लिए खेलते हैं तो आपको अपने समय का मजा लेते हुए खेलना चाहिए। फैंस कोहली के लिए पागल हैं और कोहली को भी उस प्यार को बरकरार रखना चाहिए जो उन्हें 20 साल से मिल रहा है।"

शादी से जिम्मेदारी बढ़ती है
शोएब ने कहा "बिल्कुल शादी और कैप्टेंसी का प्रेशर आपके खेल पर असर डालता है। बच्चों और परिवार का काफी प्रेशर रहता है। जैसे-जैसे जिम्मेदारी बढ़ती है वैसे-वैसे प्रेशर बढ़ता जाता है। क्रिकेट खिलाड़ियों का करियर 14-15 साल का होता है और उसमें से पांच-छह साल आपके सबसे बेहतरीन होते हैं। विराट का वह समय जा चुका है और अब उन्हें बस संघर्ष करना है।"


दो साल से शतक नहीं लगा पाए हैं विराट
विराट कोहली पिछले दो सालों से शतक नहीं लगा पाए हैं। इस दौरान उन्होंने कई अच्छी पारियां खेली हैं और शतक के करीब पहुंचे हैं। इसके बावजूद उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं निकली है। कई अहम मौकों पर विराट अच्छी पारी खेलकर आउट हो जाते हैं और भारत वह मैच हार जाता है। उनका औसत और आंकडे़ इतने खराब नहीं हैं, लेकिन विराट अब भारत के लिए मैच नहीं जीता पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed