{"_id":"6188ef5645b9cb744b3c4dcc","slug":"shoaib-akhtar-had-to-resign-on-air-ptv-chennal-sent-a-defamation-notice-of-ten-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंकर विवाद: पीटीवी ने शोएब अख्तर को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस, रावलपिंडी एक्प्रेस ने दिया था ऑन एयर इस्तीफा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एंकर विवाद: पीटीवी ने शोएब अख्तर को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस, रावलपिंडी एक्प्रेस ने दिया था ऑन एयर इस्तीफा
Mon, 08 Nov 2021 03:05 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Mon, 08 Nov 2021 03:05 PM IST
सार
पीटीवी ने शोेएब अख्तर को 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस दिया है। पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच के दौरान प्रोग्राम की मेजबानी कर रहे नौमान नियाज से उनकी बहस हो गई थी। जिसके बाद शोएब ने ऑन एयर इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
नौमान नियाज और शोएब अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और पीटीवी चैनल के बीच चल रहे विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। अब पाकिस्तान टीवी कॉरपोरेशन ने शोएब अख्तर को मानहानि के मामले में 10 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। पीटीवी द्वारा अख्तर को मानहानि का नोटिस भारी नुकसान और हरभजन सिंह के साथ एक भारतीय चैनल के साथ चर्चा में शामिल होने के लिए दिया गया है। 26 अक्टूबर को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच के बाद पीटीवी पर चर्चा के दौरान एंकर नौमान नियाज से बहस हो गई थी। जिसके बाद शोएब अख्तर ने ऑन एयर इस्तीफा दे दिया था जिससे चैनल को काफी वित्तीय घाटा हुआ है।
विज्ञापन
पीटीवी ने भेजा मानहानि नोटिस
मानहानि नोटिस में पाकिस्तान टीवी कॉरपोरेशन ने शोएब अख्तर को तीन महीने के वेतन के बराबर साथ-साथ 10 करोड़ पाकिस्तानी रुपये की धनराशि का भुगतान करने के लिए कहा है। अगर शोएब अख्तर ऐसा नहीं करते हैं तो पीटीवी अदालत में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है। नोटिस में कहा गया है कि क्लास 22 के मुताबिक दोनों पक्षों में से कोई भी पक्ष तीन महीने के नोटिस पीरियड पर काम करने के बाद ही अपने करार को समाप्त कर सकता है। लेकिन शोएब अख्तर ने 26 अक्तूबर को ऑन एयर इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
शोएब ने व्यक्त की निराश
शोएब अख्तर को जैसे ही पीटीवी की तरफ से मानहानि नोटिस मिला तो उन्होंने निराशा जाहिर की। रावलपिंडी एक्सप्रेस ने ट्वीट कर लिखा, मैं बेहद निराश हूं, जब मैं पीटीवी के लिए काम कर रहा था तो वे मेरे सम्मान की रक्षा करने में फेल हुए, अब वे मुझे रिकवरी नोटिस भेज रहे हैं, मैं एक फाइटर हूं और हार नहीं मानूंगा, मेरे वकील सलमान नियाजी इस मामले को कानूनी आधार पर इसका जवाब देंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच के बाद हुआ था विवाद
दरअसल 26 अक्तूबर को पाकिस्तान और न्यूजलैंड के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने कीवियों पर आठ विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच को लेकर पीटीवी पर चर्च चल रही थी। उस दौरान चर्चा में शोएब अख्तर के अलावा, सनी मीर, विवियन रिचर्ड्स और डेविड गावर मौजूद थे। प्रोग्राम की मेजबानी कर रहे नौमान नियाज ने जब शोएब अख्तर से पूछा कि क्या हमने न्यूजीलैंड को हराने के ज्यादा ओवर नहीं खेल लिए। शोएब ने उनका बात को दरकिनार करते हुए शाहीन अफरीदी और हैरिस रऊफ को पाकिस्तान टीम में आने का श्रेय पीएसएल फ्रेंचाइजी लाहौर कलंदर्स को देते रहे। अख्तर के इस व्यहार से नौमान नाराज हो गए। उन्होंने शोएब से कहा कि आप असभ्य हो रहे हैं और ओवर स्मार्ट बन रहे हैं, मैं न चाहते हुए यह कह रहा हूं कि आप जा सकते हैं, मैं यह आपसे ऑन एयर कह रहा हूं। जिसके बाद शोएब अख्तर ने ऑन एयर इस्तीफा देने की बात कहकर शो छोड़ कर चले गए।