फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib Akhtar admitted to the hospital, got emotional in the video, watch video

Shoaib Akhtar: अस्पताल में भर्ती हुए शोएब अख्तर, वीडियो में हुए इमोशनल, कहा- अगर मैं 4-5 साल और खेलता तो...

Wed, 10 Aug 2022 08:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 10 Aug 2022 08:57 AM IST
सार

Shoaib Akhtar Knee Surgery: शोएब ने बताया कि घुटने की चोट की वजह से उनका करियर बहुत जल्दी खत्म हो गया। वरना वह चार-पांच साल और क्रिकेट खेल सकते थे। शोएब को यह घुटने की समस्य पिछले करीब 10 साल से है।

विज्ञापन
Shoaib Akhtar admitted to the hospital, got emotional in the video, watch video
शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। खेलने के दौरान से ही वह घुटने की चोट की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में एकबार फिर इस समस्या की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। शोएब ने इस बार घुटने की सर्जरी कराई है। सर्जरी के बाद शोएब ने एक वीडिया भी जारी किया, जिसमें उनका दर्द छलका है। 
विज्ञापन

शोएब ने बताया कि घुटने की चोट की वजह से उनका करियर बहुत जल्दी खत्म हो गया। वरना वह चार-पांच साल और क्रिकेट खेल सकते थे। शोएब को यह घुटने की समस्य पिछले करीब 10 साल से है। अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में इसकी सर्जरी कराई है। सर्जरी के बाद शोएब ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया। 

View this post on Instagram

A post shared by Shoaib Akhtar (@imshoaibakhtar)

विज्ञापन
विज्ञापन

शोएब इस वीडियो में काफी भावुन दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि उनकी सर्जरी सफल रही है। पूर्व पेसर ने साथ ही यह भी कहा कि उनकी सर्जरी सफल रही है। शोएब ने फैन्स से यह भी दुआ करने कहा कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। शोएब ने वीडियो में कहा- मैं और चार से पांच तक क्रिकेट खेल सकता था। हालांकि, मुझे पता था कि अगर मैंने ऐसा किया तो मैं व्हीलचेयर पर आ जाऊंगा। इसी वजह से मैंने क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला लिया।
विज्ञापन

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब को 2000 के दशक का सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज माना जाता था। उनकी बॉलिंग स्पीड के आगे कई बल्लेबाज धाराशाई हो जाते थे। शोएब के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भी है। शोएब ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 14 टी-20, 163 वनडे और 46 टेस्ट खेले। टी-20 में उनके नाम 21 विकेट, वनडे में 247 विकेट और टेस्ट में 178 विकेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed