फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shikhar dhwan s 7th ton in ODI

धवन के शतक से टीम इंडिया का 'किस्मत कनेक्शन'

Sun, 22 Feb 2015 08:31 PM IST
Updated Sun, 22 Feb 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
shikhar dhwan s 7th ton in ODI

वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन चुके शिखर धवन को लेकर हर कोई मना रहा था कि इस बल्लेबाज को चोट लग जाए और उनकी जगह कोई दूसरा इन फॉर्म बल्लेबाज टीम से जुड़ जाए।

विज्ञापन


हालांकि ऐसा नहीं हुआ और धवन को ही मजबूरी में सही लेकिन टीम एकादश में शामिल रखना पड़ा। रोहित शर्मा के साथ उनकी जगह टीम में ओपनिंग जोडी के लिए और कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं दिख रहा था क्योंकि अंजिक्य रहाणे से ओपनिंग कराने की सूरत में मध्य क्रम पर असर पड़ सकता था।
विज्ञापन


लेकिन वर्ल्ड कप में धवन जिस तरह से खेल रहे हैं उससे यह लगने लगा है कि अपना बेस्ट प्रदर्शन इस टूर्नामेंट के लिए बचा कर रखा था। पहले मैच में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 73 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया उसमें मैच जीत गया। इसके बाद आज उन्होंने मेलबर्न में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक ठोंकते हुए अपनी फॉर्म वापसी का जोरदार ऐलान किया। अफ्रीकी टीम के सामने 308 रनों का लक्ष्य कुछ भी नहीं था लेकिन धवन की इस शतकीय पारी ने टीम के साथ किस्मत कनेक्शन जोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धवन ने इस मैच में 137 रनों की पारी खेली और वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी भी टीम की ओर से खेली गई सबसे बड़ी पारी भी है। इस शतक की बदौलत भारत ने यह मैच 130 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया जो वर्ल्ड कप में ही किसी भी टीम की इस अफ्रीकी टीम पर यह सबसे बड़ी जीत भी है।

खास बात यह कि 1992, 1999 और 2003 में मिली हार के बाद भारत ने वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका पर पहली जीत का स्वाद भी चख लिया।

ससुराल में शतक के साथ किस्मत वाले हो गए धवन

shikhar dhwan s 7th ton in ODI

अपने ससुराल में शतक लगाने वाले शिखर धवन टीम इंडिया के लिए इस मामले में बेहद लकी है कि भारत के लिए जब भी उन्होंने शतकीय पारी खेली उसे हर हाल में जीत ‌मिली है।

धवन ने अपने 55वें वनडे मैच करियर का सातवां शतक लगाया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धवन का यह दूसरा शतक है। उनके 7 शतकों में 4 विदेशी धरती पर लगे हैं जबकि 3 भारत में।

इस शतकीय पारी के साथ ही धवन वर्ल्ड कप में लगातार 2 अर्धशतक लगाने वाले भारत के तीसरे ओपनर बन गए हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ही यह कारनामा कर सके हैं।

एक रिकॉर्ड और मेलबर्न में बचा रह गया वह है कि किसी भी टीम ने आज तक इस मैदान 300 से ज्यादा के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी है। इस मैदान पर कुल 9 बार 300 या उससे ज्‍यादा का लक्ष्य दिया गया और कोई भी हासिल नहीं कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed