{"_id":"6093e0908ebc3ea80a0b363a","slug":"shikhar-dhawan-took-first-dose-of-coronavirus-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: शिखर धवन ने ली पहली खुराक, कहा- हिचकिचाएं नहीं, टीका लगवाएं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोविड-19: शिखर धवन ने ली पहली खुराक, कहा- हिचकिचाएं नहीं, टीका लगवाएं
Thu, 06 May 2021 05:56 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 06 May 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
कोरोना के टीके की पहली खुराक लगवाते शिखर धवन
- फोटो : twitter.com/SDhawan25
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने गुरुवार को कोरोना के टीके की पहली खुराक ली। धवन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे। लीग के बायो बबल में कोरोना संक्रमण के कई मामले आने के बाद इसे मंगलवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
शिखर धवन ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी देते हुए कहा, 'टीका लग गया। सभी कोरोना योद्धाओं को उनके त्याग और प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद। कृपया हिचकिचाएं नहीं और जल्दी टीका लगवाएं। इसी से हम सभी वायरस को हरा सकेंगे।'
विज्ञापन
Vaccinated ✅ Can’t thank all our frontline warriors enough for their sacrifices and dedication. Please do not hesitate and get yourself vaccinated as soon as possible. It’ll help us all defeat this virus. pic.twitter.com/0bqBnsaWRh
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) May 6, 2021
विज्ञापन
इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मार्च के पहले सप्ताह में कोरोना टीके की पहली खुराक ली थी। उस समय 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीके लगने शुरू हुए थे। उल्लेखनीय है कि अब केंद्र सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों के लिए कोरोना टीकाकरण शुरू कर दिया है।