{"_id":"5e00eb0d8ebc3e880b00f630","slug":"shikhar-dhawan-and-ishant-sharma-will-play-from-delhi-in-ranji-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी मुकाबले में खेलेंगे धवन और इशांत, दिल्ली की तरफ से हैदराबाद के खिलाफ उतरेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी मुकाबले में खेलेंगे धवन और इशांत, दिल्ली की तरफ से हैदराबाद के खिलाफ उतरेंगे
Tue, 24 Dec 2019 09:11 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 24 Dec 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
SHIKHAR DHAWAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और अनुभवी ओपनर शिखर धवन को हैदराबाद के खिलाफ 25 दिसंबर से शुरू होने वाले रणजी मुकाबले के लिए दिल्ली की टीम में शामिल किया गया है। इशांत को बीसीसीआई ने कार्यभार प्रबंधन के तहत रणजी के दो मैचों से विश्राम दिया था लेकिन वह अब न्यूजीलैंड के आगामी दौरे की तैयारियों के तहत टीम से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
धवन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके कारण उनके घुटने पर 25 टांके लगाने पड़े थे। बायें हाथ के इस बल्लेबाज को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने फिट घोषित कर दिया। उनके पास अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने से पहले खुद को आंकने का मौका होगा।
विज्ञापन
प्रसाद ने कहा, ‘इशांत और शिखर दिल्ली के लिए खेलेंगे। मेरे सहयोगी सरणदीप सिंह इस मैच पर नजर रखेंगे।’ प्रसाद खुद सूरत जा रहे हैं जहां वह चोट से वापसी कर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी पर नजर रखेंगे। बुमराह स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण टीम से बाहर हुए थे। वह केरल के खिलाफ मैच में अपनी घरेलू टीम गुजरात के लिए मैदान पर उतरेंगे।
विज्ञापन