{"_id":"6533a91c48527222500e2865","slug":"shashi-tharoor-predicts-team-india-playing-11-for-ind-vs-nz-2023-odi-world-cup-2023-match-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए शशि थरूर ने बताई प्लेइंग 11; शार्दुल बाहर, इन दो खिलाड़ियों को मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए शशि थरूर ने बताई प्लेइंग 11; शार्दुल बाहर, इन दो खिलाड़ियों को मौका
Sat, 21 Oct 2023 04:04 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 21 Oct 2023 04:04 PM IST
सार
भारत और न्यूजीलैंड दोनों ऐसी टीमें हैं, जो अब तक इस विश्व कप में कोई मैच नहीं हारी हैं। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। हालांकि, हार्दिक पांड्या की चोट ने टीम का संतुलन खराब किया है।
विज्ञापन
शशि थरूर ने भारत की प्लेइंग 11 बताई है
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वनडे विश्व कप 2023 में भारत का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ है। इस मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। वह इस मैच में नहीं खेलेंगे। ऐसे में भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव होने तय हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मैच से पहले भारत की प्लेइंग 11 बताई है। उन्होंने भारतीय टीम से शार्दुल ठाकुर को बाहर कर दिया है। वहीं, सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी को मौका दिया है। थरूर के अलावा कई पूर्व क्रिकेटर ने भी टीम में यही दो बदलाव किए हैं।
शशि थरूर ने मैच से पहले ट्वीट कर अपनी प्लेइंग 11 बताई। उन्होंने लिखा " हार्दिक पांड्या रविवार को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के अगले विश्व कप मैच से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह खेलने के लिए टीम में कोई अच्छा ऑलराउंडर नहीं है, ऐसे में हमें दोनों आधारों (गेंदबाजी और बल्लेबाजी) को संतुलित करने के लिए दो बदलावों की आवश्यकता है। लॉर्ड शार्दुल की जगह मोहम्मद शमी को टीम में आना चाहिए। वहीं, हार्दिक के स्थान पर सूर्यकुमार यादव को मौका मिलना चाहिए। यह मैच तय करेगा कि विश्व कप 2023 के राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में वास्तव में कौन शीर्ष पर है। हमें सर्वश्रेष्ठ संभावित एकादश खिलानी होगी!"
विज्ञापन
शशि थरूर के अनुसार भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
अश्विन को भी मिल सकता है मौका
वनडे विश्व कप में रविचंद्रन अश्विन को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, लेकिन शार्दुल के बाहर जाने पर अश्विन को भी मौका दिया जा सकता है। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज तेज गेंदबाजों को बेहतर तरीके से खेलते हैं, जबकि स्पिन के खिलाफ उन्हें परेशानी होती है। ऐसे में रविचंद्रन जैसे अनुभवी स्पिनर तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। वहीं, अश्विन बल्ले के साथ भी योगदान देने में सक्षम हैं। इस स्थिति में शार्दुल की जगह अश्विन को मौका दिया जा सकता है और वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं। सूर्यकुमार यादव को फिनिशर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

So @hardikpandya7 has been ruled out of India's next World Cup game, against New Zealand in Dharamsala on Sunday. Since he has to be replaced & there’s no other genuine all-rounder in the squad, we need two changes to cover both bases: @MdShami11 must come in at the expense of…
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) October 20, 2023