फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shardul Thakur Engagement Team india fast bowler Shardul Thakur gets engaged to his girlfriend Mittali Parulkar wedding to take place next year

Shardul Thakur Engagement: शार्दुल ठाकुर ने अपनी गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर से की सगाई, अगले साल होगी शादी

Mon, 29 Nov 2021 02:02 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबईी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबईी Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 29 Nov 2021 02:02 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने अपनी प्रेमिका मिताली पारुलकर से सगाई कर ली है। इन दोनों की शादी अगले साल टी-20 विश्व कप के बाद होगी। 

विज्ञापन
Shardul Thakur Engagement Team india fast bowler Shardul Thakur gets engaged to his girlfriend Mittali Parulkar wedding to take place next year
शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने अपनी प्रेमिका मिताली पारुलकर से सगाई कर ली है। इस खबर की जानकारी रखने वाले सूत्र ने कहा कि शार्दुल और पारुलकर की सगाई के कार्यक्रम का आयोजन मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन में किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक शार्दुल और मिताली अगले साल शादी करेंगे। यह दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे।

विज्ञापन


टी-20 विश्व कप के बाद होगी शादी

सूत्र ने आगे कहा कि शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर की सगाई में 75 लोगों को आमंत्रित किया गया था जिनमें उनके करीबी मित्र और दोनों परिवार के लोग शामिल थे। ऐसा कहा जा कि शार्दुल और मिताली की शादी अगले साल टी-20 विश्व कप के बाद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shardul Thakur FC🔵 (@shardulthakur16)



सगाई के बाद थिरके शार्दुल-मिताली

शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर ने सगाई हो जाने के बाद ठुमके लगाए। टीम इंडिया के पेसर शार्दुल ने सोशल साइट इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों लोग डांस करते नजर आ रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Shardul Thakur 🔵 (@shardulthakur_)



टी-20 विश्व कप में खेले थे शार्दुल ठाकुर

टीम इंडिया के पेसर शार्दुल ठाकुर आखिरी बार भारत के लिए टी-20 विश्व कप 2021 में खेले थे। इस दौरान उन्होंने दो मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया और एक भी विकेट नहीं ले पाए। इसके बाद वर्कलोड के देखते हुए बीसीसीआई ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद शार्दुल ठाकुर को आराम दिया। यही वजह कि वह मौजूदा समय में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा ही क्रिकेट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। 

शार्दुल ठाकुर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर

शार्दुल ठाकुर अब तक चार टेस्ट मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं जिनमें उन्होंने 14 विकेट चटकाए हैं। टेस्ट में उनका बेस्ट प्रदर्शन 61 रन देकर चार विकेट रहा है। इसके अलावा उन्होंने 15 एकदिवीसीय मैचों में 22 विकेट झटके हैं। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन 52 रन देकर चार विकेट लिए हैं। इतना ही नहीं लॉर्ड शार्दुल ने भारत के लिए 24 टी-20 अंतराष्ट्रीय मैच खेले जिनमें उन्होंने 31 विकेट लिए। टी-20 इंटरनेशनल में उनकी बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 27 रन देकर चार विकेट रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed