फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गेंदबाज समझने की न करें भूल, छह गेंद पर छह छक्के भी जड़ चुके हैं शार्दुल ठाकुर

Sun, 17 Jan 2021 05:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 17 Jan 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
Shardul Thakur can bat, holds record of smashing six sixes in an over
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ट्विटर

शार्दुल ठाकुर न सिर्फ एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, बल्कि एक अच्छे हिटर भी हैं। जी हां, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर के नाम रहा। इन दोनों खिलाड़ियों ने टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला। 


 

Shardul Thakur can bat, holds record of smashing six sixes in an over
वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर की जोड़ी - फोटो : ट्विटर @BCCI

दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 123 रन की शतकीय साझेदारी की। शार्दुल ने 115 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के की मदद से 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकी सुंदर 62 रन बनाए। बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी इन दोनों खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया। दोनों ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

Shardul Thakur can bat, holds record of smashing six sixes in an over
शार्दुल ठाकुर - फोटो : BCCI

बता दें कि शार्दुल के नाम बल्लेबाजी का एक शानदार रिकॉर्ड भी दर्ज है, जो उन्होंने महज 15 साल की उम्र में बनाया था। उस वक्त शार्दुल कक्षा 10 में पढ़ाई कर रहे थे। मुंबई के स्वामी विवेकानंद स्कूल और आर. राधाकृष्णन स्कूल के बीच साल 2006 मे खेले गए एक मुकाबले में शार्दुल ठाकुर ने 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardul Thakur can bat, holds record of smashing six sixes in an over
shardul thakur

इस मैच में शार्दुल ने 73 गेंदों पर 160 रन बनाए थे, जिसमें 10 छक्के और 20 चौके शामिल थे। बता दें कि भारतीय क्रिकेटर्स में पहले ऐसा सिर्फ ऑलराउंडर युवराज सिंह और टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ही कर पाए हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हर्षल गिब्स भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छह गेंदों पर छह छक्के लगा चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed