फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Shameful: Ranji Cricketer Amit Mishra's family members assaulted; wife, father also beaten

शर्मनाक: क्रिकेटर अमित मिश्रा के परिवार वालों के साथ मारपीट, पत्नी का भी सिर फोड़ा, पिता को भी पीटा

Tue, 28 Dec 2021 08:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 Dec 2021 08:20 PM IST
सार

अमित मिश्रा ने अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत 2008 में की थी। तब उन्होंने मध्य प्रदेश की टीम से खेला था। इसके बाद से वह लगातार रेलवे की टीम से खेल रहे हैं।

विज्ञापन
Shameful: Ranji Cricketer Amit Mishra's family members assaulted; wife, father also beaten
अमित मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को रणजी क्रिकेट प्लेयर अमित मिश्रा के घर में घुसकर उनके परिवार वालों के साथ कुछ असमाजिक तत्वों ने मारपीट की। यह सभी बदमाश रॉड, फावड़ा और डंडे लेकर घर में घुसे थे। इन सभी युवकों ने अमित के माता-पिता, उनकी पत्नी, छोटे भाई और उसकी गर्भवती पत्नी पर हमला किया। सभी को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह जब यह घटना घटी, तब अमित अहमदाबाद में थे और रणजी के कैंप में शामिल थे। अमित की पत्नी ने उन्हें फोन पर हमले की जानकारी दी। इसके बाद अमित कैंप छोड़कर बिलासपुर पहुंच गए। वहीं, पुलिस ने भी पहले साधारण मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। हालांकि बाद में उन्होंने हत्या के प्रयास में मामला दर्ज करने की बात कही है। यह मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


किस वजह से हुआ था विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणजी प्लेयर अमित मिश्रा के पड़ोसी गंगाधर मिश्रा अपने घर की पुताई करा रहे थे। सोमवार सुबह गंगाधर मिश्रा अमित के घर पहुंचे और उनके घर से लग रही दीवाल को पुताई कराने की बात कही। इस पर अमित के पिता चंद्रिका प्रसाद ने पूजा-पाठ और घर के कामकाज के बाद पुताई करने की बात कही। आरोप है कि इसी मना करने पर गंगाधर मिश्रा गुस्से में आ गए। इसके बाद गंगाधर ने अपने भाई, दो बेटे और अन्य दोस्त के साथ अमित के घर में घुसकर मारपीट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रणजी में रेलवे की टीम से खेलते हैं अमित
अमित मिश्रा ने अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत 2008 में की थी। तब उन्होंने मध्य प्रदेश की टीम से खेला था। इसके बाद से वह लगातार रेलवे की टीम से खेल रहे हैं। अमित विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुस्ताक ट्रॉफी भी खेल चुके हैं। इसके अलावा वे सेंट्रल जोन टी-20 भी खेल चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed