सजा: शाकिब ने मैदान पर की थी 'गुंडागर्दी', लगा तीन मैचों का प्रतिबंध, भरना होगा भारी जुर्माना
- शाकिब अल हसन पर लगा तीन मैचों का प्रतिबंध, भरना होगा भारी जुर्माना
- शाकिब ने ढाका प्रीमियर लीग के दौरान की थी बदतमीजी
- इस स्टार ऑलराउंडर ने स्टंप पर मारी थी लात और अंपायरों को कहा था बुरा भला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को ढाका प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान स्टंप पर पैर मारना और अंपायरों के साथ अपमानजनक व्यवहार करना महंगा पड़ गया। मैदानी विवाद के कारण लीग के तीन मैचों से निलंबित करने के साथ 5800 डॉलर (बांग्लादेशी पांच लाख टका) जुर्माना लगाया गया है। ढाका मेट्रोपोलिस की क्रिकेट समिति के अध्यक्ष काजी इमाम अहमद ने कहा, 'मैच रैफरी की रिपोर्ट में कहा गया कि उसने दो अपराध किया। उसने स्टंप को लात मारी और फिर स्टंप उखाड़ा। इसके लिए उस पर तीन मैचों का प्रतिबंध और पांच लाख टका जुर्माना लगाया गया है।'
स्टंप पर मारी थी लात और अंपायर को दी थी 'गाली'
शेर-ए-बंगाल स्टेडियम में खेले गए मैच में मुशफिकर रहीम के खिलाफ किए गए एलबीडब्ल्यू की अपील को नकार दिए जाने के बाद शाकिब ने अपना आपा खो दिया और स्टंप पर पैर मार दिया। अबाहानी की पारी के दौरान छठे ओवर में पांचवीं गेंद के बाद जब दोनों मैदानी अंपायरों में बारिश के कारण मैच रोकने की घोषणा की तब शाकिब ने गुस्से में दूसरे छोर के स्टंप्स उखाड़ दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अहमद ने कहा, 'बोर्ड अध्यक्ष उनके बर्ताव से काफी चिंतित हैं और इसका कारण जानना चाहते थे। उन्होंने इस सप्ताह होने वाली बोर्ड की बैठक से पहले हमसे जांच के लिए कहा है। हम सभी क्लबों के कप्तानों और मैनेजरों से इस बारे में बात करेंगे।'
बाद में मांगनी पड़ी माफी
बाद में शाकिब ने अपने इस बर्ताव के कारण फेसबुक पेज पर माफी मांगी। उन्होंने लिखा, 'प्रिय प्रशंसकों और शुभचिंतकों, मैं उन सभी से माफी मांगता हूं, जिन्हें आज के मैच में मेरे व्यवहार से दुख पहुंचा है। मेरे जैसे अनुभवी क्रिकेटर से यह बिल्कुल भी सही नहीं है, लेकिन कभी-कभी मैच के तनावपूर्ण माहौल में ऐसा हो जाता है। मैं सभी टीमों, टूर्नामेंट में शामिल सभी अधिकारियों और आयोजन समिति से ऐसी गलती के लिए माफी मांगता हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं भविष्य में इस तरह का काम नहीं करूंगा। सब को प्यार।'