फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाई होप ने रचा इतिहास, बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए विश्व क्रिकेट में यह कारनामा

Wed, 08 May 2019 03:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 08 May 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
Shai Hope scores his 4th consecutive ODI century as an opener
शाई होप

शाई होप (109) की रिकॉर्ड शतकीय पारी के बावजूद वेस्टइंडीज को त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश के हाथों आठ विकेट से करारी शिकस्त मिली। वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए होप के लगातार दूसरे शतक से नौ विकेट पर 261 रन बनाए। उसने एक समय 40.5 ओवर में तीन विकेट पर 205 रन बना लिए थे, लेकिन आखिरी नौ ओवर में उसने मात्र 56 रन पर छह विकेट गंवा दिए।

Shai Hope scores his 4th consecutive ODI century as an opener
शाई होप

बांग्लादेश की ओर से मशरफे मुर्तजा ने तीन, जबकि मोहम्मद सैफुद्दीन और मुस्तफिजुर ने दो-दो विकेट लिए। बांग्लादेश ने 45 ओवर में दो विकेट पर 264 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। तमीम इकबाल ने 80, सौम्य सरकार ने 73, शाकिब अल हसन ने नाबाद 61 और मुशफिकुर रहमान ने नाबाद 32 रन की पारी खेली। विंडीज ने पहले मैच में आयरलैंड को मात दी थी।

Shai Hope scores his 4th consecutive ODI century as an opener
शाई होप

109 रन की पारी खेलने वाले होप ने लगातार चौथी बार ओपनिंग करते हुए शतक लगाया। वन-डे क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया में वह पहले बल्लेबाज हैं। इस मैच से पहले उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 170 रनों की पारी खेली थी। वहीं पिछले साल 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ तीन वन-डे मैचों की सीरीज के आखिरी दो मैचों में भी शतकीय पारी खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shai Hope scores his 4th consecutive ODI century as an opener
शाई होप - फोटो : file

शाई होप ने बतौर ओपनर केवल छह मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 164.25 के औसत से 657 रन बनाए हैं। शुरुआत के दो मैच में उन्होंने अर्धशतक लगाया वहीं इसके बाद के चार मुकाबलों में उन्होंने शतकीय पारी खेली है। 

विज्ञापन
Shai Hope scores his 4th consecutive ODI century as an opener
शाई होप - फोटो : file

आयरलैंड, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच चल रही ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में भी उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी करते हुए जॉन कैंपबेल (179) के साथ वेस्टइंडीज के लिए ओपनिंग करते हुए 365 रन की साझेदारी कर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed