WI Inning
36/0 (2.2 ov)
Shai Hope 8(5)*
Jewel Andrew 18 (10)
IND elected to bowl
{"_id":"60113d925782360035399803","slug":"shai-hope-and-his-brother-kyle-hope-testing-positive-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैरेबियाई बल्लेबाज शाई होप और उनके भाई काइल कोरोना पॉजिटिव, सुपर-50 कप से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कैरेबियाई बल्लेबाज शाई होप और उनके भाई काइल कोरोना पॉजिटिव, सुपर-50 कप से बाहर
Wed, 27 Jan 2021 03:46 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिजटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिजटाउन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 27 Jan 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
शाई होप
- फोटो : ट्विटर
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप और उनके भाई काइल होप कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों को आगामी सुपर-50 कप से बाहर कर दिया गया है। बारबाडोस क्रिकेट संघ ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
बारबाडोस क्रिकेट संघ ने बयान में कहा, 'होप बंधु शाई और काइल कोरोना जांच में पॉजिटिव मिले हैं और वे सात से 27 फरवरी तक एंटीगा में होने वाले क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीजी इंश्योरेंस सुपर 50 कप में नहीं खेल पाएंगे।' इसके अनुसार, 'शाई और काइल होप को बारबाडोस सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार पृथकवास में रखा जाएगा।'
विज्ञापन
गत 24 जनवरी को दोनों खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसमें दोनों पॉजिटिव निकले थे। इन दोनों की जगह 15 सदस्यीय टीम में विकेटकीपर टेविन वालकॉट और शीर्ष क्रम बल्लेबाज जाचारी मैकेसी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, सात फरवरी से वार्षिक सुपर 50 कप शुरू होगा और 27 फरवरी तक चलेगा। इसमें छह प्रमुख टीम भाग लेंगे। छह टीमों में बारबाडोस प्राइड, गयाना जगुआर, जमैका स्कॉर्पियन्स, लेवर्ड आइलैंड्स हरिकेन्स, त्रिनिदाद और टोबैगो रेड फोर्स और विंडवर्ड वालकेनो शामिल हैं।
बता दें कि शाई ने 34 टेस्ट, 78 वनडे और 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया है जबकि काइल ने टीम के लिये पांच टेस्ट और सात वनडे खेले हैं।