{"_id":"58faf0964f1c1bd7798b49ac","slug":"shahid-afridi-thanks-indian-cricket-team-for-farewell-gift","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफरीदी ने विदाई गिफ्ट के लिए ट्वीट कर किया टीम इंडिया का धन्यवाद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अफरीदी ने विदाई गिफ्ट के लिए ट्वीट कर किया टीम इंडिया का धन्यवाद
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के आलराउंडर क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने विदाई गिफ्ट के लिए ट्वीट कर विराट कोहली और उनकी कंपनी का धन्यवाद किया है। अफरीदी ने कोहली और उनकी कंपनी को धन्यवाद देते हुए ट्विटर पर लिखा है, "आप और पूरी भारतीय टीम को एक अद्भुत विदाई के उपहार के लिए धन्यवाद। उम्मीद है कि आपसे जल्द मुलाकात होगी।"
विज्ञापन
आपको बता दें कि अफरीदी को जो विराट कोहली के नाम लिखी जर्सी दी गई है, उसका जर्सी नंबर 18 है। इस जर्सी पर विराट कोहली, आशिष नेहरा, सुरेश रैना, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन और हरदिक पांड्या के हस्ताक्षर थे। 37 वर्षीय आफरीदी का अंतरराष्ट्रीय करियर 21 साल का रहा है। उन्होंने टी -20 क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा फरवरी में की थी। हालांकि वह टेस्ट और वन-डे फॉर्मेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं।
विज्ञापन
Thank you to you and the entire Indian team for a wonderful farewell gift @imVkohli. Respect superstar, hope to see you soon 😊 pic.twitter.com/DGz8aMs1Xv
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) April 21, 2017विज्ञापन
बता दें कि टीम इंडिया ने अफरीदी को स्पोर्ट्सशिप के शो के दौरान कोहली जर्सी भेंट की थी। भारतीय क्रिकेट टीम ने अफरीदी को क्रिकेट के सभी फॉरमेट से संन्यास लेने के बाद उन्हें जर्सी दी।