{"_id":"e6e165c4-7bf8-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"shahid-afridi-return-in-pak-odi-and-t20-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनडे में लौटे अफरीदी, मिला है आखिरी मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वनडे में लौटे अफरीदी, मिला है आखिरी मौका
लाहौर/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 21 Feb 2013 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी की पाकिस्तानी वनडे और टी20 टीम में टीम वापसी हुई है। हालांकि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने अफरीदी को हिदायत दे दी है कि यह उनके पास खुद को साबित करने का आखिरी मौका है।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम ने टेस्ट सीरीज में काफी खराब प्रदर्शन किया है। वनडे और टी20 सीरीज में टीम को मजबूती देने के लिए अनुभवी शाहिद अफरीदी को टीम में चुना गया है।
विज्ञापन
32 वर्षीय अफरीदी को पिछले साल भारत दौरे पर आई पाकिस्तान की वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि उन्हें टी-20 में खेलने का मौका मिला था पर दोनों टी-20 मैचों में वह कुछ खास नहीं कर सके।
विज्ञापन
पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता इकबाल कासिम ने कहा, वनडे सीरीज में सईद अजमल के सपोर्ट के लिए अफरीदी को मौका दिया गया है। साथ ही अफरीदी के लिए खुद को साबित करने का यह अंतिम मौका हो सकता है।
मिसबाह-उल-हक की अगुवाई में पाक को पांच मैचों की वनडे सीरीज 10 मार्च से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। इससे पूर्व पाक टीम को दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। मुहम्मद हफीज की कप्तानी में पाक एक व तीन मार्च को दो टी-20 मैच खेलेगा।
पाक टी-20 टीम:
मुहम्मद हफीज (कप्तान), नसीर जमशेद, शोएब मलिक, कामरान अकमल, शाहिद अफरीदी, सईद अजमल, मुहम्मद इरफान, वहाब रियाज, उमर अकमल, उमर गुल, अहमद शहजाद, उमर अमीन, जुल्फिकार बाबर, असद अली और जुनैद खान।
वनडे टीम:
मिसबाह-उल-हक (कप्तान), मुहम्मद हफीज, इमरान फरहत, नसीर जमशेद, शोएब मलिक, कामरान अकमल, शाहिद अफरीदी, असद शाफिक, यूनुस खान, सईद अजमल, मुहम्मद इरफान, वहाब रियाज, उमर अकमल, उमर गुल, अब्दुर रहमान और जुनैद खान।