फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shafali Verma Named ICC Women’s Player of the Month After World Cup Final Heroics

Who is ICC Player of the Month November: शेफाली बनीं नवंबर की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी, इस पारी के लिए सम्मान

Mon, 15 Dec 2025 03:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 15 Dec 2025 03:29 PM IST
सार

शेफाली वर्मा अब 21 दिसंबर से विशाखापत्तनम में शुरू होने वाली श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में नजर आएंगी।

विज्ञापन
Shafali Verma Named ICC Women’s Player of the Month After World Cup Final Heroics
शेफाली वर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

क्रिकेट में कुछ पारियां ऐसी होती हैं, जो सिर्फ स्कोरकार्ड तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि इतिहास बन जाती हैं। शेफाली वर्मा की वर्ल्ड कप फाइनल पारी भी कुछ ऐसी ही रही। आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा को नवंबर 2025 के लिए आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में शेफाली ने बल्ले और गेंद दोनों से मैच की तस्वीर बदल दी और भारत के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए टीम को पहला ICC महिला वर्ल्ड कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

फाइनल में शेफाली का प्रभावी प्रदर्शन
खिताबी मुकाबले में शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत करते हुए 87 रनों की शानदार पारी खेली। यह न सिर्फ उनका वनडे करियर का सर्वोच्च स्कोर रहा, बल्कि तीन साल से ज्यादा समय बाद आया पहला अर्धशतक भी था। शेफाली ने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की, जिसने भारत को मजबूत नींव दी। दबाव के सबसे बड़े मंच पर शेफाली का यह संयमित लेकिन आक्रामक प्रदर्शन भारत के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्ले के बाद गेंद से भी दिखाया दम
शेफाली ने सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं, बल्कि गेंदबाजी से भी अपनी उपयोगिता साबित की। उन्होंने 7 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट झटके और दक्षिण अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाजी को झकझोर दिया। उनका शिकार बनीं अनुभवी बल्लेबाज सुने लूस और मरिज़ाने कैप, जिससे प्रोटियाज टीम दबाव में आ गई। कप्तान हरमनप्रीत कौर का शेफाली को गेंद थमाने का फैसला पूरी तरह सही साबित हुआ और भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 246 रनों पर समेट दिया।
विज्ञापन

आसान नहीं थी शेफाली की राह
वर्ल्ड कप जीतने वाली शेफाली की कहानी आसान नहीं रही। उन्हें शुरुआत में मूल टीम में जगह नहीं मिली थी, फिर यास्तिका भाटिया के रिप्लेसमेंट के तौर पर भी नजरअंदाज कर दिया गया, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ प्रतिका रावल की चोट ने शेफाली को मौका दिया। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 10 रन बनाने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दिखाया। भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया, और शेफाली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अवॉर्ड पर क्या बोलीं शेफाली
आईसीसी से सम्मान मिलने के बाद शेफाली ने कहा, 'मेरा पहला महिला वर्ल्ड कप जैसा मैंने सोचा था वैसा नहीं रहा, लेकिन इसका अंत मेरी उम्मीदों से कहीं ज्यादा खूबसूरत रहा। मैं आभारी हूं कि फाइनल में टीम के लिए योगदान दे सकी और घरेलू दर्शकों के सामने इतिहास का हिस्सा बनी।' उन्होंने आगे कहा, 'इस अवार्ड को मैं अपनी टीम, कोच, परिवार और हर उस व्यक्ति को समर्पित करती हूं, जिसने मेरे सफर में मेरा साथ दिया। हम जीतते और हारते एक टीम की तरह हैं, यह अवार्ड भी पूरी टीम का है।'

शेफाली का अगला मिशन
शेफाली वर्मा अब 21 दिसंबर से विशाखापत्तनम में शुरू होने वाली श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में नजर आएंगी। इसके अलावा वह वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलना जारी रखेंगी, जिसने उन्हें रिटेन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed