{"_id":"623c66fddc1cdd5e085f1712","slug":"semifinal-equation-gets-tough-for-india-after-getting-out-from-top-four-know-current-scenario","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC Women's World Cup: महिला विश्व कप की अंकतालिका में टॉप चार से बाहर हुआ भारत, जानें अब क्या है सेमीफाइनल का गणित?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Women's World Cup: महिला विश्व कप की अंकतालिका में टॉप चार से बाहर हुआ भारत, जानें अब क्या है सेमीफाइनल का गणित?
Thu, 24 Mar 2022 09:45 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 24 Mar 2022 09:45 PM IST
सार
पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम भारत को पछाड़कर अंकतालिका में चौथे स्थान पर आ गई है। इसके साथ ही भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन
मिताली राज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला विश्व कप में भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की बड़ी जीत और दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज के बीच मैच रद्द होने से भारत अब मुश्किलों फंसता दिख रहा है। अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को हर हाल में अपना आखिरी मैच जीतना होगा। अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ता है, तो भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी। वही यह मुश्किल मैच जीतने पर टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन सकती है।
ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है और बाकी दो स्थानों के लिए भारत, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच मुकाबला है। इंग्लैंड और भारत के जीतने पर ये दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी। वहीं इन दोनों में से किसी एक के हारने पर वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
क्या है सेमीफाइनल का गणित?
इस विश्व कप में भारत छह में से तीन मैच जीत चुका है और अंकतालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है। भारत का आखिरी मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ है। अब भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की दो स्थितियां हैं।
विज्ञापन
1. अगर भारतीय टीम अपने आखिरी लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका को हरा देती है तो भारत के आठ अंक हो जाएंगे और यह टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। इंग्लैंड का आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ है, जहां उसका जीतना लगभग तय है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड सेमीफाइन में पहुंचेंगे और वेस्टइंडीज की टीम बाहर हो जाएगी।
2. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हारने पर भारत को चमत्कार की उम्मीद करनी होगी। ऐसे में टीम इंडिया कोशिश करेगी की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी हार का अंतर बहुत ज्यादा न हो। वहीं इंग्लैंड बांग्लादेश से बड़े अंतर से हार जाए। इस स्थिति में भारत का रन रेट इंग्लैंड से बेहतर होगा और ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत और वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी। हालांकि, ऐसा होने की संभावना बेहद कम है।
3. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच में बारिश होने पर भारत के पास सात अंक हो जाएंगे। इस स्थिति में भारत दुआ करेगा कि इंग्लैंड की टीम बांग्लादेश से हार जाए और भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाए।