फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virender Sehwag remembers instance when Rahul Dravid got really angry with MS Dhoni

धोनी पर भड़के थे द्रविड़: सामने आया 15 साल पुराना किस्सा, डांट से सहम गए थे युवा माही

Mon, 12 Apr 2021 09:14 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 12 Apr 2021 09:14 AM IST
सार

  • वीरेंद्र सहवाग ने याद किया पुराना किस्सा
  • आशीष नेहरा से बातचीत में किया खुलासा
  • पाकिस्तान के खिलाफ 2006 का वाकया

विज्ञापन
Virender Sehwag remembers instance when Rahul Dravid got really angry with MS Dhoni
वीरेंद्र सहवा, राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी - फोटो : फाइल फोटो (BCCI)

विस्तार

सौम्य स्वभाव के राहुल द्रविड़ जेंटलमेंस गेम कहलाए जाने वाले क्रिकेट के असल एम्बेसडर हैं। 'श्रीमान भरोसेमंद' इस खेल के विरले ही जीव थे, जिन्हें आक्रोश, क्षणिक आवेश से कोसो दूर पाया गया। हाल ही में रीलिज हुई एक एड फिल्म में द्रविड़ को गुस्से से तमतमाया दिखाया गया है, जिसकी चर्चा हर किसी की जुबां पर है। खुद भारतीय कप्तान कोहली भी राहुल के इस रूप को देखकर चकित रह गए। 

विज्ञापन


इस विज्ञापन पर आशीष नेहरा से बातचीत करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने 15 साल पुराने किस्से का जिक्र किया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर सहवाग ने बताया कि उन्होंने एक बार पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को जबरदस्त गुस्से में देखा था, जब पाकिस्तान के खिलाफ 2006 में वनडे मैच के दौरान एक ढीले शॉट के कारण युवा महेंद्र सिंह धोनी ने अपना विकेट गंवा दिया था।
विज्ञापन


वीरू ने पूर्व पेसर आशीष नेहरा को बताया कि, 'मैंने देखा है राहुल द्रविड़ किस हद तक नाराज हो सकते हैं। यह उस समय की घटना है जब हम पाकिस्तान में थे और धोनी एक नए खिलाड़ी थे, तब उन्होंने एक शॉट खेला और प्वाइंट पर पकड़े गए। द्रविड़ उनके इस शॉट पर बहुत नाराज थे। उस समय द्रविड़ ने नाराज होते हुए कहा था कि यही तरीका है आपके खेलने का। आपको मैच समाप्त करके आना चाहिए था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सहवाग ने कहा, 'जब धोनी अगली बार बल्लेबाजी के लिए आए, तो मैं देख सकता था कि वह ज्यादा शॉट नहीं मार रहे थे। मैंने जाकर उनसे पूछा कि क्या हुआ। उन्होंने कहा कि वह द्रविड़ से फिर डांटना नहीं खाना चाहते।' तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले द्रविड़ ने पहली बार साल 2000 में गांगुली की अनुपस्थिति में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी। 


सौरव गांगुली के युग के खत्म होने के बाद उन्हें पूर्णकालिक कप्तान भी बनाया गया। 'जैमी' की अगुवाई में भारत ने 20 टेस्ट, 62 वनडे खेले। इस दौरान वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, इंग्लैंड के खिलाफ जीत मिली। कुल 104 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में से द्रविड़ ने शानदार 50 मैच में टीम को जीत दिलाई। 39 मैच में हार की मुंह देखना पड़ा तो 11 मुकाबले ड्रॉ पर छूटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed