{"_id":"66ec60fc090de1e6bb0715f5","slug":"seamer-hasan-mahmud-said-that-there-is-still-a-chance-for-bangladesh-to-make-a-comeback-against-india-2024-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: 'बांग्लादेश भारत को 400 से कम स्कोर पर समेट सकता है', तेज गेंदबाज हसन महमूद ने भरी हुंकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: 'बांग्लादेश भारत को 400 से कम स्कोर पर समेट सकता है', तेज गेंदबाज हसन महमूद ने भरी हुंकार
Thu, 19 Sep 2024 11:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:06 PM IST
सार
महमूद ने बांग्लादेश के लिए शानदार गेंदबाजी की और चार विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी। इस तेज गेंदबाज ने कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
हसन महमूद
- फोटो : @TheRealPCB
विस्तार
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने कहा है कि अगर गेंदबाजी वापसी करने में सफल रहे तो बांग्लादेश भारत को पहली पारी में 400 रन से कम के स्कोर पर समेट सकता है। दोनों टीमों के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन बांग्लादेश ने भारत के शीर्ष क्रम को लड़खड़ा दिया था और एक समय भारत का स्कोर छह विकेट पर 144 रन था। हालांकि, ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के शतक और रवींद्र जडेजा के अर्धशतक के दम पर भारत वापसी करने में सफल रहा और उसने दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकट पर 339 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
महमूद ने बांग्लादेश के लिए शानदार गेंदबाजी की और चार विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी। इस तेज गेंदबाज ने कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। हालांकि, अश्विन और जडेजा ने महमूद की मेहनत पर पानी फेरा और सातवें विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी कर भारत को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूद ने पहले दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मुझे लगता है कि अगर हम भारत को 400 रन के स्कोर पर रोकने में सफल हुए तो यह हमारे लिए अच्छा होगा। पिच अब बल्लेबाजी के लिए आसान हो गई है और परिस्थितियां बल्लेबाजों को अनुकूल हैं। हम कोशिश करेंगे कि किस तरह दोबारा भारत पर दबाव बनाया जा सके। उम्मीद है कि हम ऐसा कर सकेंगे।
महमूद ने अपने चौथे ही टेस्ट में सभी को प्रभावित किया और कोहली, रोहित जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को आउट करने पर खुशी जाहिर की। महमूद ने कहा, मैं वैसे जश्न नहीं मनाता और ऐसा करने का कोई सही कारण भी नहीं है। आप कह सकते हैं कि अगर मैं विकेट लेने के बाद जश्न मनाता हूं तो इससे बल्लेबाज और भी परेशान हो जाएगा इसलिए मैं जश्न नहीं मनाता। मैं बस खुश हूं। जब आप उनके विकेट लेते हैं जो इस समय सर्वश्रेष्ठ हैं तो स्वाभाविक रूप से कोई भी खुश होगा।