फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   scotland reate history to secured biggest win against england

इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के सामने स्कॉटलैंड ने बनाए 371 रन, रच दिया इतिहास 

Mon, 11 Jun 2018 10:07 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 11 Jun 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
scotland reate history to secured biggest win against england
कैलम मैकलियोड

कैलम मैकलियोड के नाबाद शतक की बदौलत स्काटलैंड ने इंग्लैंड को एकमात्र वन-डे मैच में 6 रन से मात देकर अपने क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। स्कॉटलैंड ने एडिनबर्ग में खेले गए एकमात्र वन-डे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला इंग्लैंड को भारी पड़ा। स्कॉटलैंड के बल्लेबाज कैलम मैकलियोड ने 94 गेंद पर नाबाद 140 रन की पारी की बदौलत अपनी टीम को 5 विकेट के नुकसान पर 371 के स्कोर तक पहुंचा दिया। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 48.5 ओवर में 365 रन बनाकर ढेर हो गई। मैकलियोड को इस शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। 

विज्ञापन


स्कॉटलैंड द्वारा मिले 372 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंग्लैंड की टीम जीत से महज 6 रन दूर रह गई। ओपनर जॉनी बेयर्स्टो की धुआंधार शतकीय पारी भी इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सकी। बेयर्स्टो ने 59 गेंद में तेजी से 105 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 5 छक्के जड़े। उनके अलावा एलेक्स हेल्स (52), मोईन अली(46) और लियाम प्लंकेट ने नाबाद 47 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की पूरी टीम 48.5 ओवर में 365 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मार्क वाट स्कॉटलैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 55 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा ऐलेसडेयर इवांस और रिची बैरिंगटन ने 2-2 विकेट हासिल किए। 
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड ने 15 वें ओवर तक दो विकेट पर 107 रन बना लिये थे। मैकलियोड ने इसके बाद शानदार शुरूआत की। 29 वर्षीय मैकलियोड ने महज 70 गेंद में शतक पूरा किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह उनका सातवां शतक है लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ स्काटलैंड के किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया पहला शतक है। मैकलियोड 94 गेंदों में 16 चौके एवं 3 छक्कों की मदद से 140 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने रिची बेरिंगटन (39) के साथ तीसरे विकेट के लिए 93 और जॉर्ज मुंसे (55) के साथ चौथे विकेट के लिए 107 रन जोड़े। इंग्लैंड की तरफ से सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए और आदिल राशिद एवं लियम प्लंकेट ने 2-2 एवं मार्क वुड ने एक विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed