फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SCA appeals to Hardik to refrain from agitation during ODI

आयोजक डरे, 18 को होने वाले वनडे मैच में हार्दिक के समर्थक करेंगे हंगामा

Fri, 09 Oct 2015 05:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 09 Oct 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
SCA appeals to Hardik to refrain from agitation during ODI

सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने पटेलों के आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे पाटीदार अमानत आंदोलन समिति के प्रमुख हार्दिक पटेल और उनके समर्थकों से 18 अक्टूबर को यहां राजकोट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में किसी प्रकार की बाधा न पहुंचाने की अपील की है।

विज्ञापन


यह अपील एससीए के मानद सचिव नीरंजन शाह ने की है। शाह ने कहा, "यह एक बड़ा इवेंट न केवल एचसीए बल्कि सौराष्ट्र के सभी क्रिकेट प्रशंसकों के लिए है। यह प्रतिष्ठा की बात है कि हम वनडे मैच की मेजबानी करने जा रहे हैं। इस मैच को पूरी दुनिया में देखा जाएगा, इसलिए मेरा हार्दिक पटेल से विनम्र आगह है कि वे मैच में किसी प्रकार की बाधा न पहुंचाएं।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "यह एक खेल आयोजन है और किसी मांग को पूरा करने के लिए आंदोनल करने की जगह नहीं है। मुझे उम्मीद है कि हार्दिक पटेल मेरी अपील पर विचार करेंगे।" सौराष्ट्र में तीसरी बार कोई वनडे मैच खेला जा रहा है। फिलहाल आयोजकों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं और पुलिस के साथ संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन समिति ने अपने समर्थकों से इस मुकाबले की अधिक से अधिक टिकट खरीदकर स्टेडियम में पहुंचकर प्रदर्शन की धमकी दी है। पिछले कुछ महीनों से पटेल समुदाय आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहा है। नीरंजन शाह ने मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को मैच के लिए आमंत्रित किया है और पुरस्कार वितरण के लिए भी उपलब्ध रहने का न्योता दिया है।

वनडे सीरीज में कप्तान धोनी की है ये खास चाहत

SCA appeals to Hardik to refrain from agitation during ODI

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज 2-0 से गंवाने के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि आगामी वनडे सीरीज में वह पिच पर घास नहीं चाहते। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच 11 अक्तूबर को कानपुर में खेला जाएगा।

यह पूछे जाने पर कि वह वनडे सीरीज में किस तरह की पिच चाहते हैं, धोनी ने कहा, "हमें जैसी पिच दी जाएगी हम उस पर खेलेंगे लेकिन वह पिच पर ज्यादा घास नहीं चाहते। ओस के कारण स्पिनरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।" उन्होंने कहा कि वनडे सीरीज में कड़ा मुकाबला होगा लेकिन बहुत कुछ टॉस और मैच स्थल पर भी निर्भर करेगा। सितंबर के बाद घरेलू परिस्थितियों में ओस हमेशा अहम हो जाती है।

कोलकाता में तीसरे एवं अंतिम टी-20 मैच के रद्द होने पर भारतीय कप्तान धोनी ने मलाल जताते हुए कहा कि ईडन गार्डन ऐसी जगह हैं जहां आप हमेशा खेलना चाहते हैं। भारतीय कप्तान ने संकेत दिए कि वनडे सीरीज में टीम के बल्लेबाजी क्रम में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। अजिंक्य रहाणे ओपनिंग पर और सुरेश रैना नंबर तीन पर आ सकते हैं। गेंदबाजी विभाग में अमित मिश्रा और स्टुअर्ट बिन्नी को उतारा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed