फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SC expresses anguish over 'obstinate behaviour' of BCCI officials on Draft constitution issue

BCCI अधिकारियों के अड़ियल रवैये पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार 

Thu, 21 Sep 2017 06:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 21 Sep 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
SC expresses anguish over 'obstinate behaviour' of BCCI officials on Draft constitution issue
supreme court
सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से ड्रॉफ्ट कंस्टीट्यूशन पर सुझाव मांगे हैं। इसके साथ ही बोर्ड को चेतावनी भी दी है कि यदि बीसीसीआई  के अधिकारी कोर्ट के फैसले के अनुसार सुझाव नहीं देते हैं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। 
विज्ञापन


गुरुवार को  बीसीसीआई के ड्रॉफ्ट कंस्टीट्यूशम मामले की  सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा, 'अगर बीसीसीआई के अधिकारी ड्रॉफ्ट कंस्टीट्यूशन पर  हमारे फैसले के अनुसार सुझाव नहीं देते तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। बीसीसीआई के ड्राफ्ट कंस्टीट्यूशन में लोढ़ा कमेटी द्वारा दिए गए सुझाव भी शामिल होने चाहिए। ताकि सुप्रीम कोर्ट के अंतिम निर्णय से पहले एक इंटीग्रेटेड डॉक्युमेंट तैयार किया जा सके।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान पीठ ने बीसीसीआई के तीन पदाधिकारियों कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना, अमिताभ चौधरी और अनिरुद्ध चौधरी के अड़ियल रवैये पर गुस्सा जाहिर किया। बोर्ड के तीनों अधिकारी सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed