फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शर्मनाक हार के बाद पाक कप्तान का बड़ा बयान, बताया कहां भारी पड़ गई टीम इंडिया

Thu, 20 Sep 2018 10:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
Sarfraz Ahmed shows disappointment after poor performance of batting unit against India

चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 8 विकेट से पीटते हुए टीम इंडिया ने एशिया कप में ग्रुप 'ए' पूल को टॉप किया। दुनिया भर की निगाहें इस मैच पर टिकी हुई थी, लेकिन मैच एकतरफा रूप से हिंदुस्तान के पक्ष में रहा। भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद सामने आए और हार के कारणों पर बात की।

Sarfraz Ahmed shows disappointment after poor performance of batting unit against India

सरफराज अहमद ने कहा कि हमारी शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। हमने पहले पांच ओवर में दो महत्वपूर्ण विकेट विकेट खो दिए। हमने बीच में कुछ रन गति बढ़ाई, लेकिन उसकी भरपाई नहीं हो सकी।

Sarfraz Ahmed shows disappointment after poor performance of batting unit against India

अपनी टीम की खराब बल्लेबाजी पर नाखुशी जताते हुए सरफराज ने कहा, 'हमने बहुत ही खराब शॉट्स का चयन किया। हमने दो स्पिनर की तैयारी की थी लेकिन तीसरे (केदार जाधव) ने हमारा पूरा खेल बिगाड़ दिया। टूर्नामेंट की शुरुआत में ही मिली हार हमें सचेत करने के लिए अच्छी है। हम इसी तरह की गलती फिर से नहीं दोहराएंगे। अगली बार हम और बेहतर करेंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarfraz Ahmed shows disappointment after poor performance of batting unit against India
- फोटो : getty

पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि पहले पांच ओवरों में ही दो विकेट गंवाना उनकी टीम पर भारी पड़ा। उन्होंने हार के लिये बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, 'बाबर आजम को छोड़कर हमने आसानी से विकेट गंवाए। इसलिए हमें देखना होगा कि भविष्य में कैसी बल्लेबाजी करनी है।

विज्ञापन
Sarfraz Ahmed shows disappointment after poor performance of batting unit against India
- फोटो : SELF

पाकिस्तान की सलामी जोड़ी सहित तीन विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार को मैन आफ द मैच चुना गया। बताते चले कि पाकिस्तानी टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 162 रन ही बना पाई। जवाब में शिखर धवन (46) और रोहित शर्मा (52) की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने 29 ओवर में ही लक्ष्य पा लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed