फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित ने इस खिलाड़ी के सिर बांधा जीत का सेहरा, बोले- पाक को उसने अकेले घेरा

Thu, 20 Sep 2018 09:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
Captain Rohit Sharma lauds Kedar Jadhav after grand victory against Pakistan in asia cup

पहले गेंदबाजों के कमाल फिर कप्तान रोहित शर्मा (52) और शिखर धवन (46) के धमाल के दम पर भारत ने एशिया कप-2018 ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में बुधवार को पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। इस एकतरफा जीत के बाद कप्तान रोहित ने अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की और बताया कि किस खिलाड़ी ने पाकिस्तान से मैच छीन लिया।

Captain Rohit Sharma lauds Kedar Jadhav after grand victory against Pakistan in asia cup
मैच के बाद रोहित ने कहा कि टीम हांगकांग के खिलाफ मैच से मिले सबक से सीख लेकर सुधार करने में सफल रही। शुरू से ही हमने अनुशासित प्रदर्शन किया। हम कल की गलतियों से सीख लेना चाहते थे। हमारे गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हम रणनीति पर कायम रहे और इस तरह के धीमे विकेट के लिए जो योजना बनी थी उस पर पूरी तरह से अमल किया।
Captain Rohit Sharma lauds Kedar Jadhav after grand victory against Pakistan in asia cup

बिना देर किए रोहित ने जीत का सेहरा केदार जाधव के सिर बांधा। जाधव ने तीन अहम विकेट लिए। उन्होंने कहा, ‘केदार अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहा है और अपनी गेंदबाजी को गंभीरता से ले रहा है। उसने जो विकेट लिए वे हमारे लिए बोनस जैसे थे। विशेषकर हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद बीच में उसके ओवर महत्वपूर्ण थे। उसने विरोधी को अकेले मात दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Captain Rohit Sharma lauds Kedar Jadhav after grand victory against Pakistan in asia cup

स्पिनरों ने कसी हुई गेंदबाजी की लेकिन टीम इंडिया के लिए शुरू में पहले दो विकेट हासिल करना महत्वपूर्ण था। पाकिस्तान की बल्लेबाजी अच्छी थी, मगर कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर समय नहीं बिता पाया। बाबर आजम और शोएब मलिक ने जरूर साझेदारी की कोशिश की लेकिन अंत तक बल्लेबाजी नहीं कर पाए।

विज्ञापन
Captain Rohit Sharma lauds Kedar Jadhav after grand victory against Pakistan in asia cup
हांगकांग ने पहले मैच में भारत को जीत के लिए कड़ा संघर्ष कराया, लेकिन भारत ने पाकिस्तान को 126 गेंदें शेष रहते हुए आसानी से आठ विकेट से हराया। पाकिस्तानी टीम 162 रन पर ढेर हो गई और भारत ने 29 ओवरों में आसानी से लक्ष्य हासिल कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed