फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sarfaraz khan hit century in buchi babu tournament for mumbai against tnca xi before asia cup 2025

Sarfaraz Khan: एशिया कप के लिए टीम चयन से पहले सरफराज खान का धमाका, शतक के साथ चयनकर्ताओं को भेजा खास संदेश

Mon, 18 Aug 2025 05:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 18 Aug 2025 05:33 PM IST
सार

दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज इन दिनों मुंबई के लिए बूची बाबू टूर्नामेंट में खेलते नजर आ रहे हैं। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे 27 वर्षीय बल्लेबाज ने महज 92 गेंदों में शानदार शतक पूरा किया। तमिलनाडु की टीम के खिलाफ खेलते हुए सरफराज ने 114 गेंदों में 10 चौके और छह छक्के की मदद से 138 रन बनाए।

विज्ञापन
sarfaraz khan hit century in buchi babu tournament for mumbai against tnca xi before asia cup 2025
सरफराज खान - फोटो : BCCI

विस्तार

एशिया कप 2025 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भारतीय टीम की घोषणा कर सकता है। इससे पहले युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने शानदार शतकीय पारी खेलकर चयनकर्ताओं के लिए खास संदेश भेजा है। 
विज्ञापन

138 रनों की तूफानी पारी खेलकर लौटे सरफराज
दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज इन दिनों मुंबई के लिए बूची बाबू टूर्नामेंट में खेलते नजर आ रहे हैं। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे 27 वर्षीय बल्लेबाज ने महज 92 गेंदों में शानदार शतक पूरा किया। तमिलनाडु की टीम के खिलाफ खेलते हुए सरफराज ने 114 गेंदों में 10 चौके और छह छक्के की मदद से 138 रन बनाए। वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। अपनी इस पारी के साथ सरफराज ने एशिया कप के लिए टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरफराज खान का करियर
सरफराज पिछले कई वर्षों से रणजी ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट डेब्यू भी किया था, लेकिन उन्हें हालिया इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली। सरफराज खान ने भारत के लिए अब तक कुल छह टेस्ट खेले हैं, जिसकी 11 पारियों में उन्होंने तीन अर्धशतक और एक शतक की मदद से 371 रन बनाए हैं। सफराज के अगर प्रथम श्रेणी करियर की बात करें तो उन्होंने 55 मैचों में 65.98 की औसत से 4685 रन बनाए हैं। सरफराज के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 16 शतक और 15 अर्धशतक हैं।
विज्ञापन

sarfaraz khan hit century in buchi babu tournament for mumbai against tnca xi before asia cup 2025
एशिया कप 2025 - फोटो : अमर उजाला
टूर्नामेंट का मेजबान बीसीसीआई
पुरुष क्रिकेट टीम के बीच होने वाला एशिया कप नौ से 28 सितंबर तक होगा। बीसीसीआई इस टूर्नामेंट का मेजबान है। टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में इसलिए हो रहा है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के कारण दोनों देशों ने 2027 तक केवल तटस्थ स्थानों पर ही मैच खेलने पर आपसी सहमति जताई है। इसी के तहत इसी साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान पाकिस्तान था, पर भारत ने सारे मुकाबले दुबई में खेले थे और चैंपियनशिप अपने नाम की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed