{"_id":"5eb59a3b8ebc3e907d0829ca","slug":"sarfaraz-ahmed-to-be-demoted-in-pakistan-cricket-board-s-new-central-contracts-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद के लिए एक और बुरी खबर, नए अनुबंध से खिसकना तय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद के लिए एक और बुरी खबर, नए अनुबंध से खिसकना तय
Sat, 09 May 2020 07:15 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 09 May 2020 07:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : social Media
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2017 में टीम को चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने वाले पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को नए केन्द्रीय अनुबंध में शीर्ष स्तर वाले 'ए' श्रेणी से नीचे खिसकाकर 'सी' में लाने का फैसला किया है। खिलाड़ियों को नया अनुबंध अगस्त में मिलेगा।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार बोर्ड ने कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में सभी क्रिकेट गतिविधियां ठप होने के बावजूद केन्द्रीय अनुबंध में शामिल खिलाड़ियों की संख्या में कमी करने या या मैच फीस कम करने के खिलाफ फैसला किया है।
विज्ञापन
पीसीबी ने पिछले साल अगस्त में सूची से मुहम्मद हफीज और शोएब मलिक जैसे खिलाड़ियों को बाहर कर दिया था, जबकि सिर्फ 19 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध प्रदान किया था। पिछले अनुबंध में सरफराज को बाबर आजम और यासिर शाह के साथ 'A' श्रेणी में रखा गया था।
विज्ञापन
नवंबर के बाद से हालांकि चयनकर्ताओं ने इस विकेटकीपर बल्लेबाज से कप्तानी वापस लेने के साथ सभी प्रारूपों की टीम से भी बाहर कर दिया है। पीसीबी के सूत्र ने बताया, 'सरफराज वर्तमान टीम के सदस्य नहीं है इसलिए उन्हें नए अनुबंधों में सी श्रेणी में रखा गया है।
मौजूदा अनुबंध में ए श्रेणी के खिलाड़ी को 7,62,300 पाकिस्तानी रुपये, B श्रेणी के खिलाड़ी को 6,65,280 रुपये, सी वर्ग के खिलाड़ी को 5,68,260 रुपये मिलते है।