देश के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में शनिवार को अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया है। केरल के मध्यक्रम के बल्लेबाज ने सैमसन ने गोवा के खिलाफ तूफानी अंदाज में अपना पहला दोहरा शतक ठोका है। सैमसन विजय हजारे टूर्नामेंट के इस सीजन में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं, साथ ही लिस्ट ए में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम कर लिया। सैमसन ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 125 गेंद में 200 रन जड़ दिए। भारत की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह आठवां दोहरा शतक है, जबकि घरेलू क्रिकेट में ये तीसरा दोहरा शतक है।
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, दोहरा शतक ठोकते ही बनाए ये पांच बड़े रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन