{"_id":"cf976a5c0a4871472a99aa231d74f570","slug":"sangakkara-no1-in-new-icc-test-batsmen-rankings-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की हार के बीच अश्विन की बड़ी छलांग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया की हार के बीच अश्विन की बड़ी छलांग
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 12 Aug 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनचेस्टर टेस्ट में मिली करारी हार के बाद जहां टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ियों की रैंकिंग गिरी है, वहीं इंग्लैंड के क्रिकेटरों की रैंकिंग में इजाफा हुआ है।
जबकि श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा पाकिस्तान के खिलाफ अपनी टीम की 7 विकेट की शानदार जीत में दोहरा शतक बनाकर दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं।
साउथम्प्टन के बाद भारतीय खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर (पारी और 54 रन) में भी पराजय का खामियाजा ताजा आईसीसी रैंकिंग में गिरकर भुगतना पड़ा। टेस्ट में लगातार 2 मैच हारने वाली टीम इंडिया का अब एक भी खिलाड़ी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की शीर्ष 10 में लिस्ट नहीं हैं। लेकिन आठ महीने बाद मैनचेस्टर में पहला टेस्ट मैच खेलने वाले फिरकी गेंदबाज आर अश्विन ने भारत को हार के बीच बड़ी खुशी दी है।

और गिर गई पुजारा और कोहली की रैंकिंग
मैनचेस्टर टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले चेतेश्वर पुजारा टॉप टेन से बाहर हो गए हैं और वह 2 स्थान गिरकर अब 12वें नंबर पर खिसक गए हैं।
जबकि लगातार चौथे टेस्ट में फ्लॉप रहने वाले विराट कोहली की रैंकिंग में गिरावट जारी है और अब वह 20वें नबंर पर पहुंच गए हैं।
अन्य भारतीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में गिरावट देखी गई। मैनचेस्टर की दोनों पारियों में नाकाम रहे मुरली विजय 30वें और अजिंक्य रहाणे 34वें स्थान पर खिसक गए हैं।

कप्तान धोनी की रैंकिंग में हुआ इजाफा
हालांकि पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 2 स्थान का फायदा हुआ है। अब धोनी 32वें नबंर पर पहुंच गए हैं।
मैनचेस्टर टेस्ट में दोनों पारियों में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले रविचंद्रन अश्विन 6 स्थान उठकर 44वें नबंर पर पहुंच गए हैं। सीरीज में बल्लेबाजी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले पुछल्ले बल्लेबाज भुवनेश्वर कुमार 10 स्थान गिरकर 100वें नबंर पर खिसक गए हैं।
दूसरी ओर, सीरीज में लगातार 2 मैच जीतने वाली इंग्लैंड टीम को रैंकिंग में जबर्दस्त फायदा हुआ है। बल्लेबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के बल्लेबाजों में जोई रुट संयुक्त 16वें स्थान से 14वें नंबर पर आग हैं जबकि इयान बेल 19वें से 17वें पायदान पर पहुंच गए हैं। कप्तान एलिस्टर कुक 2 स्थान गिरकर 24वें नंबर पर खिसक गए हैं।

टेस्ट में नंबर वन बल्लेबाज बने संगकारा
श्रीलंका के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज कुमार संगकारा एक स्थान की सुधार के साथ दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स को अपदस्थ कर शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
जबकि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान हाशिम अमला तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। इस बीच श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज 862 की अपनी सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के साथ अपने सर्वश्रेष्ठ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
टेस्ट क्रिकेट की गेंदबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन पहले पायदान पर बने हुए हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया के रेयान हैरिस दूसरे स्थान और उनके ही देश के एक अन्य तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन तीसरे नंबर पर बरकरार हैं।

फिर से नंबर वन आलराउंडर बने अश्विन
इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया के लिए लॉर्ड्स टेस्ट में मिली जीत के बाद समय बहुत बुरा चल रहा है। पिछले 2 मैचों में भारतीय बल्लेबाजों की नाकामी ने टीम को सीरीज में 1-2 से पीछे करा दिया है।
लेकिन शुरुआती 3 मैचों में अंतिम एकादश में जगह बनाने में नाकाम रहने वाले रविचंद्रन अश्विन को जब सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में खिलाया गया तो उन्होंने दोनों पारियों में बल्ले अपना कमाल जरूर दिखाया, लेकिन अन्य बल्लेबाजों की नाकामी ने टीम को मैच के तीसरे दिन ही हार के लिए मजबूर कर दिया। हालांकि वह गेंदबाजी में कमाल नहीं कर सके।
दोनों पारियों में 40 से ज्यादा रन बनाने वाले अश्विन आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में आलराउंडरों की सूची में फिर से नंबर वन क्रिकेटर बन गए हैं। लगातार 2 हार से भारत के कई खिलाड़ियों की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई लेकिन अश्विन एक मैच ही खेलकर नंबर वन क्रिकेटर बन गए।
मजेदार बात यह है कि उन्हें आठ महीने बाद टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला। अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के वार्नेन फिलेंडर को दूसरे स्थान पर धकेला। इसके बाद शाकिब अल हसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और मिचेल जॉनसन क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।