फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   sandeep singh mann tickets for Olympic qualifiers in 74kg weight category

संदीप सिंह मान ने 74 किग्रा भार वर्ग में ओलंपिक क्वालीफायर्स का टिकट कटाया

Tue, 16 Mar 2021 10:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 16 Mar 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
sandeep singh mann tickets for Olympic qualifiers in 74kg weight category
संदीप सिंह मान - फोटो : social media

राष्ट्रीय चैम्पियन संदीप सिंह मान ने 74 किग्रा भार वर्ग कुश्ती के ट्रायल में वापसी कर रहे नरसिंह पंचम यादव और अमित धनखड़ को पछाड़ कर अगले महीने कजाखस्तान में होने वाले एशियाई ओलंपिक क्वालीफिकेशन का मंगलवार को टिकट हासिल किया।

विज्ञापन


दो बार के ओलंपिक चैम्पियन सुशील कुमार ने तैयारी नहीं होने का हवाला देते हुए इस ट्रायल में हिस्सा नहीं लिया। इसके बाद भी 74 किग्रा में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। संदीप ने धनखड़ को फाइनल में 2-1 से हराकर नौ से 11 अप्रैल तक होने वाले क्वालीफायर्स के लिए जगह पक्की की। उन्होंने इससे पहले सेमीफाइनल में नरसिंह यादव को 4-3 से शिकस्त दी थी।
विज्ञापन


धनकड़ ने सेमीफाइनल में जितेन्द्र को पछाड़ा। दोनों का स्कोर 3-3 था लेकिन आखिरी अंक हासिल करने के आधार पर धनखड़ विजेता बने। सत्यव्रत कादियान और सुमित मलिक ने क्रमशः 97 किग्रा और 125 किग्रा का ट्रायल जीता। दोनों ने हाल ही में रोम में हुई रैंकिंग सीरीज में खराब प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग पुनिया (65 किग्रा), रवि दहिया (57 किग्रा) और दीपक पूनिया (86 किग्रा) ने नूर सुल्तान में आयोजित 2019 विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने के बाद टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई किया था। ग्रीको रोमन में ज्ञानेंद्र (60 किग्रा), आशु (67 किग्रा), गुरप्रीत सिंह (77 किग्रा), सुनील कुमार (87 किग्रा), रवि (97 किग्रा) और नवीन (130 किग्रा) ने ट्रायल में अपने-अपने वर्ग में जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed