फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Salman Butt says England do not want series to be 2-2 or earn WTC points, they only care about insurance money

पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा आरोप: इंग्लैंड को सीरीज/डब्ल्यूटीसी अंक की नहीं बल्कि 400 करोड़ रुपये की परवाह

Mon, 13 Sep 2021 07:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 13 Sep 2021 07:20 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने ईसीबी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड नहीं चाहता है कि सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो और न ही उसे डब्ल्यूटीसी अंक की चिंता है, उसे तो बस 400 करोड़ रुपये की परवाह है।

विज्ञापन
Salman Butt says England do not want series to be 2-2 or earn WTC points, they only care about insurance money
ईसीबी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में होने वाले पांचवें टेस्ट मैच के रद्द होने के बाद बयानों का सिलसिला जारी है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ईसीबी नहीं चाहता है कि सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो और न ही उसे डब्ल्यूटीसी अंक की चिंता है, उसे तो बस 400 करोड़ रुपये की परवाह है। बता दें कि सलमान का यह बयान तब आया है जब ईसीबी ने आईसीसी को पत्र लिखकर अपील की कि वह रद्द हुए टेस्ट मैच पर फैसला ले।

विज्ञापन


ईसीबी को केवल इंश्योरेंस क्लेम करने की चिंता
बता दें कि फिलहाल पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का नतीजा क्या रहा इस पर कोई आखिरी फैसला नहीं हुआ है। इस मामले में सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मेरा मानना है कि ईसीबी 40 मिलियन पाउंड (करीब 410 करोड़ भारतीय रुपये) को लेकर परेशान है। उसे केवल इंश्योरेंस क्लेम करने की चिंता है। उसे डब्ल्यूटीसी अंक और मैच की कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने आगे कहा, 'ईसीबी केवल यह चाहता है कि आईसीसी यह लिख दे कि मैच भारत के पीछे हटने के वजह से रद्द हुआ है तो हमें इंश्योरेंस के पैसे मिल जाएंगे। वह यह नहीं कह रहे, 'भगवान के लिए मैच खेल लो, प्वाइंट्स बहुत जरूरी हैं। हम इस सीरीज को हारना नहीं बल्कि 2-2 से बराबर करना चाहते हैं।' उन्होंने इस तरह का कुछ नहीं लिखा है। हालांकि, बीसीसीआई ने ईसीबी को रद्द किए गए टेस्ट मैच के पुनर्निर्धारण की पेशकश की है। दोनों बोर्ड इस टेस्ट मैच को फिर से शेड्यूल करने के लिए एक विंडो खोजने की दिशा में काम करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

हम चाहते हैं कि श्रृंखला पूरी हो जाए- गांगुली

वहीं, इस मामले में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोमवार को समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि वो चाहते हैं कि दोनों टीमों के बीच यह सीरीज पूरी हो। गांगुली ने एक विशेष साक्षात्कार में कहा, 'हम चाहते हैं कि श्रृंखला पूरी हो जाए क्योंकि 2007 के बाद से यह हमारी पहली सीरीज जीत (इंग्लैंड में) होगी।' उन्होंने साफ कहा, 'बीसीसीआई का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट जबरदस्त प्रारूप है और हम किसी भी चीज के लिए इससे समझौता नहीं करेंगे।' वहीं, गांगुली ने इस बात से इनकार किया कि जो टेस्ट अलग से खेला जाएगा वह इस सीरीज का हिस्सा नहीं होगा। गांगुली से यह पूछे जाने पर कि क्या बीसीसीआई ने अगले साल जुलाई में सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान टेस्ट के बदले में दो अतिरिक्त टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की पेशकश की है, उन्होंने कहा, 'हम अतिरिक्त वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने के लिये तैयार हैं और यह मुद्दा नहीं है।' उन्होंने कहा, 'बस इतना है कि बाद में जो टेस्ट मैच खेला जाएगा वह श्रृंखला का पांचवां मैच होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed