{"_id":"6831ed66f7507f99620d988f","slug":"sai-sudharsan-said-it-feels-very-special-to-be-called-up-for-the-indian-test-team-for-england-tour-2025-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: भारतीय टेस्ट टीम में चयन होने पर सुदर्शन की आई प्रतिक्रिया, शुभमन गिल के कप्तान बनने पर भी रखी राय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: भारतीय टेस्ट टीम में चयन होने पर सुदर्शन की आई प्रतिक्रिया, शुभमन गिल के कप्तान बनने पर भी रखी राय
Sat, 24 May 2025 09:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 24 May 2025 09:31 PM IST
सार
सुदर्शन को पहली बार भारत के लिए इस प्रारूप में खेलने का मौका मिला है और उन्हें इसे अविश्वसनीय करार दिया है। सुदर्शन ने हालांकि कहा कि यह बस एक शुरुआत है और अभी आगे बहुत कुछ बाकी है।
विज्ञापन
साई सुदर्शन-शुभमन गिल
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन का इंग्लैंड दौरे के लिए शनिवार को भारतीय टेस्ट टीम में चयन हुआ है। सुदर्शन आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं जिसकी कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं। गिल को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। सुदर्शन को पहली बार भारत के लिए इस प्रारूप में खेलने का मौका मिला है और उन्हें इसे अविश्वसनीय करार दिया है। सुदर्शन ने हालांकि कहा कि यह बस एक शुरुआत है और अभी आगे बहुत कुछ बाकी है।
सुदर्शन की तकनीकी समझ मददगार साबित हो सकती है
सुदर्शन को घरेलू क्रिकेट और मौजूदा आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन और उनकी तकनीक निपुर्णता के आधार पर भारतीय टीम में जगह दी गई। उनकी तकनीकी समझ इंग्लैंड में मददगार साबित हो सकती है। टीम में चयन की खबर मिलने पर सुदर्शन ने कहा, मुझे लगता है कि एक क्रिकेटर के लिए देश के लिए खेलना ही बहुत बड़े सम्मान की बात है। यह बहुत शानदार, विशेष और अविश्वसनीय अहसास है। कोई भी खिलाड़ी जो क्रिकेट खेलना शुरू करता है, वह टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता है जो उसका अंतिम लक्ष्य होता है। यह तो महज शुरूआत है। मुझे लगता है कि कहानी में और भी बहुत कुछ जोड़ना बाकी है।
गिल के कप्तान बनने से खुश हैं सुदर्शन
सुदर्शन गुजरात टाइटंस में अपने कप्तान शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाने से भी काफी खुश है जिनके साथ उन्होंने कुछ आयु वर्ग का क्रिकेट खेला है। उन्होंने कहा, मैं गिल के साथ क्रिकेट में आगे बढ़ने के दिनों का हिस्सा रहा हूं। मैंने पिछले चार वर्षों में उन्हें खेलते देखा है। इतना प्रतिभाशाली बल्लेबाज, इतना कुशल बल्लेबाज, कोई भी देख सकता है। वह निश्चित रूप से देश को गौरवान्वित करेगा और देश के लिए महान चीजें करेगा। मैं खुश हूं कि अपनी पहली टेस्ट सीरीज उनकी अगुआई में खेलूंगा।