{"_id":"683ab9a148f022573c0cf672","slug":"sai-sudharsan-credited-county-cricket-for-his-good-batting-gave-this-statement-regarding-the-england-tour-2025-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sai Sudharsan: सुदर्शन ने अपनी बल्लेबाजी का श्रेय काउंटी क्रिकेट को दिया, इंग्लैंड दौरे को लेकर दिया यह बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sai Sudharsan: सुदर्शन ने अपनी बल्लेबाजी का श्रेय काउंटी क्रिकेट को दिया, इंग्लैंड दौरे को लेकर दिया यह बयान
Sat, 31 May 2025 01:41 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 31 May 2025 01:41 PM IST
सार
सुदर्शन ने आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के लिए 54.21 की औसत से 759 रन बनाए। उनकी टीम के शुक्रवार की रात को एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस से हारने के बाद उनका ध्यान लाल गेंद की क्रिकेट पर केंद्रित हो गया है।
विज्ञापन
साई सुदर्शन
- फोटो : County Cricket
विस्तार
आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस की टीम भले ही फाइनल की रेस से बाहर हो गई हो, लेकिन टीम के कई खिलाड़ियों ने काफी प्रभावित किया। साई सुदर्शन जहां फिलहाल सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, वहीं प्रसिद्ध कृष्णा के पास पर्पल कैप है। गुजरात के बाहर होने के बाद अब भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन और सुदर्शन इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होंगे, जहां उन्हें 20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की सीरीज में हिस्सा लेना है। इंग्लैंड दौरे से पहले सुदर्शन ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि काउंटी क्रिकेट में कुछ मैच खेलने के बाद यकीन हो गया कि बल्लेबाजी में बुनियादी चीजों पर ध्यान देना सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। सुदर्शन ने कहा कि इंग्लैंड के अपने पहले टेस्ट दौरे से पहले उन्हें काफी आत्मविश्वास मिला है।
विज्ञापन
Trending Videos
सुदर्शन आईपीएल में शानदार फॉर्म में दिखे
सुदर्शन ने आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के लिए 54.21 की औसत से 759 रन बनाए। उनकी टीम के शुक्रवार की रात को एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस से हारने के बाद उनका ध्यान लाल गेंद की क्रिकेट पर केंद्रित हो गया है। पिछले कुछ सत्र में सरे के लिए खेलने वाले बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के छह जून से नॉर्थम्पटन में भारत ए और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे मैच में खेलने की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें यकीन नहीं है कि ऐसा संभव है। टेस्ट टीम छह जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी।

'काउंटी क्रिकेट से बहुत अच्छा अनुभव हासिल हुआ'
सुदर्शन ने कहा, 'मैंने काउंटी क्रिकेट में सात मैच खेले हैं, इसलिए ईमानदारी से कहूं तो इससे मुझे बहुत अच्छा अनुभव हासिल हुआ। इससे मेरी बल्लेबाजी में तकनीक और बुनियादी बातों के मामले में कई गुना सुधार हुआ। इससे मुझे पता चला कि बल्लेबाजी में ‘बेसिक्स’ सबसे महत्वपूर्ण चीज हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि इससे मुझे मदद मिलेगी और मैंने जो सीखा है उस पर अधिक ध्यान दूंगा। मैं सीरीज से पहले खुद को जागरुक करने और जागरुकता पैदा करने पर ध्यान दूंगा।'

'सीमित ओवर के क्रिकेट की आदत लग चुकी'
सुदर्शन ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से सीमित ओवरों की क्रिकेट में खेल रहे हैं और सफेद गेंद से खेलने की आदत तुरंत छोड़ना मुश्किल होगा, लेकिन पहला टेस्ट मैच 20 जून से शुरू होगा और उनके पास लंबी अवधि के प्रारूप में खेलने के लिए सामंजस्य बिठाने के लिए पर्याप्त समय है। उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से, सफेद गेंद के टूर्नामेंट के तीन महीने के लंबे समय के बाद आपकी बल्लेबाजी में कुछ चीजें बदल गई होंगी। मुझे लगता है कि ‘बेसिक्स’ पर अधिक ध्यान केंद्रित करने और उन्हें लाल गेंद के क्रिकेट में लागू करने में कुछ समय लगेगा, लेकिन श्रृंखला शुरू होने से पहले तैयारी करने के लिए हमारे पास कुछ अच्छा समय होगा।'

'देश के लिए खेलना हर किसी का सपना'
सुदर्शन से पूछा गया कि क्या आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारत की टी20 टीम में चुने जाने की उम्मीद है? उन्होंने कहा, 'देश के लिए खेलना हर किसी का सपना होता है, इसलिए मैं भी ऐसा चाहता हूं लेकिन अभी मैं इस बारे में नहीं सोच रहा हूं क्योंकि एक टी20 बल्लेबाज के रूप में मुझे अपने खेल में अभी काफी सुधार करना है। जब भी मुझे मौका मिलेगा मैं निश्चित तौर पर देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहूंगा।'